Search

 
 
 

सावन में अरघा सिस्टम से होगा पहाड़ी बाबा का जलाभिषेक

 
  • सोमवार को बैरिकेडिंग लगाने की तैयारी
  • सुरक्षा के लिए जवानों व वॉलिंटियर्स की होगी तैनाती
  • मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे से रहेगी पैनी नजर
Ranchi : पहाड़ी मंदिर प्रबंधन श्रावणी मेले की तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटा है. चार जुलाई से सावन माह शुरू हो जा रहा है. इस दौरान पहाड़ी मंदिर में भक्तों की भीड़ जुटेगी. हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे. इसे देखेते हुए मंदिर प्रबंधन और प्रशासन की ओर से तैयारी की जा रही है. बताया गया कि इस वर्ष भी शिवलिंग पर श्रद्धालु अरघा सिस्टम से जल अर्पित करेंगे. वहीं सोमवार को भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए व उनकी सुरक्षा को लेकर बैरिकेडिंग लगाने की तैयारी है. व जिला प्रशासन की ओर से पुलिस और मंदिर प्रबंधन की तरफ से वॉलिंटियर्स की तैनाती की तैयारी की जा रही है. इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे से भी पूरे मंदिर परिसर में पैनी नजर रखी जाएगी.

मोबाइल से दान देने की नयी व्यवस्था

बताया गया कि इस बार दान के लिए पहाड़ी मंदिर में अलग तैयारी की गई है. पहली बार पहाड़ी मंदिर प्रबंधन की तरफ से डिजिटलाइज तरीके से दान दक्षिणा लिया जाएगा. पुरानी व्यवस्था के साथ क्यूआर कोड को लोग स्कैन कर दक्षिणा दे सकेंगे. इसे भी पढ़ें – कोयल">https://lagatar.in/illegal-mining-case-from-koyal-river-social-activist-wrote-letter-to-palamu-and-garhwa-dc/">कोयल

नदी से अवैध खनन मामलाः सोशल एक्टिविस्ट ने पलामू और गढ़वा डीसी को लिखा पत्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही