Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पहाड़ी मंदिर का होगा सुंदरीकरण, पूरे परिसर से हटाएं अतिक्रमण : डीसी

Advertisement
Advertisement
  • डीसी की अध्यक्षता में रांची पहाड़ी मंदिर विकास समिति की बैठक
  • रांची पहाड़ी मंदिर विकास समिति के सदस्यों ने डीसी को दिये कई  सुझाव
  • रांची पहाड़ी मंदिर के नाम पर अवैध रूप से चंदा लेने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश
Ranchi : डीसी राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय में पहाड़ी मंदिर विकास समिति की बैठक की गई. डीसी सह पहाड़ी मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष राहुल कुमार सिन्हा ने पहाड़ी मंदिर के विस्तार पर चर्चा पर सदस्यों से चर्चा की. उनकी राय ली. डीसी ने कहा कि मंदिर विस्तार के लिए एलएनटी, बीआईटी मेसरा एवं बिल्डिंग कॉर्पोरेशन डिपार्टमेंट से भी राय ली जायेगी, ताकि मंदिर को बिना नुकसान पहुंचाते हुए मंदिर निर्माण की प्रक्रिया को शुरू कराई जा सके. डीसी ने पहाड़ी मंदिर के सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया गया. डीसी ने कहा कि पहाड़ी मंदिर खूबसूरत दिखे इस दिशा में सार्थक प्रयास करें. डीसी ने कहा कि मंदिर विस्तार का निर्माण मंदिर विकास मद से कराएं. मंदिर समिति के सदस्यों ने मंदिर विस्तार के लिए पर्याप्त राशि होने की बात कही. इस दौरान सदस्यों ने पहाड़ी मंदिर परिक्रमा पथ निर्माण कराने की भी बात कही. जिसपर डीसी ने कार्य करने का आश्वासन दिया.

पहाड़ी मंदिर के चारों ओर जाली लगाने और अतिक्रमण हटाने का निर्देश

डीसी ने पहाड़ी मंदिर के चारों तरफ जाली लगा कर पहाड़ी मंदिर के आस-पास क्षेत्रों से स्थाई/अस्थाई अतिक्रमण हटाने को कहा, ताकि पहाड़ी मंदिर के पूरे क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त किया जा सकें. अतिक्रमण हटाने को लेकर डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया.

अवैध चंदा वसूली पर करें कार्रवाई

डीसी ने मुख्य मंदिर में चांदी का एवं महाकाल में पीतल का अरघा की मरम्मति का कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया. इस दौरान डीसी को पहाड़ी मंदिर विकास समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रायः रांची पहाड़ी मंदिर के नाम पर कोई व्यक्ति/समूह के द्वारा अवैध रूप से चंदा रांची शहर और अन्य स्थानों पर घर-घर जा अवैध रूप से लिया जा रहा हैं. जबकि मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि पहाड़ी मंदिर का चंदा पहाड़ी मंदिर परिसर में ही लिया जाता है, जिसकी रसीद भी बकायदा दी जाती है. इसपर डीसी ने सभी संबंधित अधिकारियों, संबंधित थाना प्रभारी को इस तरह की घटनाओं पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. साथ ही असामाजिक तत्वों के जमावड़े को लेकर संबंधित थाना को लगातार पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया.

पहाड़ी मंदिर परिसर में बैंक का शाखा खोलने पर भी चर्चा

पहाड़ी मंदिर विकास समिति के सदस्यों ने डीसी को बताया कि मंदिर में काफी मात्रा में दान राशि आती है. इसलिए मंदिर परिसर में बैंक शाखा खोल दी जाती तो सारी राशि उसमें पारदर्शी तरीके से जमा हो जाती. इसपर डीसी ने मंदिर परिसर में बैंक (छोटा ब्रांच) खोलवाने का आश्वासन दिया.

दानपात्र के सामने सीसीटीवी लगाने का निर्देश

डीसी ने पहाड़ी मंदिर विकास समिति के सदस्यों को निर्देश देते हुए कहा कि दानपात्र के सामने सीसीटीवी लगवाएं, ताकि दानपात्र से कोई राशि चोरी नहीं हो सकें. साथ सीसीटीवी के सामने दान की राशि की गिनती भी कराई जा सकें.

पहाड़ी में पूर्व में स्थापित तिरंगा झंडा को पुनः स्थापित करने पर चर्चा

डीसी से पहाड़ी मंदिर विकास समिति के सदस्यों ने पूर्व में स्थापित तिरंगा झंडा को पुनः स्थापित करने पर चर्चा की गई. जिसपर उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि इस दिशा में कार्य किया जायेगा. बैठक में पहाड़ी मंदिर विकास समिति के संस्थापक- दया शंकर शर्मा, सदस्य सुशील लाल, सुनील माथुर, मदनपाल पारिख, आनंद गाड़ोदिया, मुकेश अग्रवाल, अनुज गाड़ोदिया, अजय गोयनका, ललित पोद्दार, बिपिन कुमार एवं संबंधित सभी पदाधिकारी शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : चांद">https://lagatar.in/india-created-history-successful-landing-of-chandrayaan-3s-lander-module-on-the-moon/">चांद

पर लहराया तिरंगा, चंद्रयान-3 की हुई सफल लैंडिंग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही