Ranchi : कोलकाता के आरजीकेएमसीएच की जूनियर महिला डॉक्टर का रेप के बाद बेरहमी से हत्या के विरोध में रिम्स के जूनियर डॉक्टर का आज बुधवार को भी पेन डाउन स्ट्राइक जारी रहेगा. फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (एफएआईएमए), रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) के साथ रिम्स जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (जेडीए) ने मंगलवार को बैठक की, जिसमें दूसरे दिन भी पेन डाउन आंदोलन जारी रखने का फैसला किया है.
रिम्स के जूनियर डॉक्टर्स का दूसरे दिन भी पेन डाउन स्ट्राइक जारी
Last Updated: Aug 14, 2024 12:00 AM (IST)