Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दर्द : हर दिन हो रही हूं अश्लील हरकत की शिकार, नहीं है कोई मददगार

Advertisement
Advertisement
Hazaribag : हजारीबाग के इचाक प्रखंड स्थित तिलरा कवातू मिडिल स्कूल के शिक्षक उमेश प्रजापति पर हाईस्कूल की एक शिक्षिका से अश्लील हरकत करने का मामला प्रकाश में आया है. शिक्षिका ने बताया कि वह उससे अश्लील बातें करते हैं और बाइक पर सैर कराने की बात कहते हैं. नहीं जाने पर रास्ते से उठा लेने की धमकी भी देते हैं. महिला शिक्षिका उत्तर प्रदेश से आयी हैं और हजारीबाग में किराए के मकान में रहती हैं. उन्होंने इस संबंध में प्रधानाध्यापक को पहले कई बार मौखिक शिकायत की. जब किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई, तो उस शिक्षक का मनोबल बढ़ गया. फिर शिक्षिका के प्राइवेट पार्ट पर हाथ रख दिया. उसके बाद शिक्षिका पूरी तरह भड़क गई और प्रधानाध्यापक को लिखित आवेदन दिया. वह आवेदन डीइओ तक भेजा गया. डीइओ उपेंद्र नारायण ने बताया कि जांच के बाद मामला सही पाए जाने पर दोषी शिक्षक पर कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/problems-of-patients-will-increase-in-jharkhand-doctors-will-strike-indefinitely-from-friday/">झारखंड

में मरीजों की बढ़ेगी परेशानी, शुक्रवार से चिकित्सकों का अनिश्चितकालीन हड़ताल

मामले की लीपापोती का प्रयास

बताया जा रहा है कि मामले की लीपापोती का प्रयास चल रहा है. जब 15 सितंबर को शिक्षिका ने प्रधानाध्यापक को आवेदन दिया, तभी से एक शिक्षक आरोपी शिक्षक को बचाने के लिए एड़ी-चोटी लगाए हुए हैं. सबको मैनेज करने की बात कह रहे हैं. अखबार में खबर नहीं छपे, इसके लिए प्रलोभन भी दे रहे हैं.

चार माह से कर रहे छेड़छाड़

शिक्षिका का कहना है कि शिक्षक उमेश प्रजापति उनके साथ चार माह से छेड़छाड़ कर रहे हैं. लोक लज्जा वश शिक्षिका ने बात को दबाए रखा. जब उनकी हरकत बढ़ने लगी, तो उन्होंने इसकी शिकायत हेडमास्टर से की. जब कार्रवाई नहीं हुई और वह शिक्षक हरकत से बाज नहीं आए और 15 सितंबर को अश्लील हरकत करने की सीमा लांघ दी, तो लिखित शिकायत करने के अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं बचा. शिक्षिका ने रोते-बिलखते कहा कि उन्होंने इसलिए नौकरी ज्वाइन नहीं की थी कि उनका मान-प्रतिष्ठा का हनन हो. इस स्कूल में करीब 300 लड़कियां पढ़ती हैं. यहां अन्य महिला शिक्षिकाओं के साथ भी कुछ ऐसी ही हरकत उस शिक्षक की ओर से की जाती है.

कई बार लगा चुके हैं फटकार : प्रधानाध्यापक

प्रधानाध्यापक का कहना है कि शिक्षिका ने आवेदन दिया है. अत्याधिक कार्यबोझ की वजह से आवेदन को उन्होंने अच्छी तरह से पढ़ा नहीं है. मौखिक शिकायत पर कई बार उस शिक्षक को फटकार लगा चुके हैं और माफी भी मंगवाए हैं.वहीं आरोपी शिक्षक उमेश प्रजापति ने कहा कि उन्होंने गलती स्वीकार कर ली है. सभी शिक्षकों के बीच माफी भी मांग चुके हैं. अब मामला खत्म हो जाना चाहिए. कुछ बातें निराधार हैं.

निष्पक्ष जांच के बाद शिक्षा जगत को शर्मशार करनेवाले शिक्षक पर कार्रवाई हो : संघ

झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच के बाद दोषी पाए जाने के बाद शिक्षा जगत को शर्मशार करनेवाले शिक्षक पर कार्रवाई होनी चाहिए. एक तरफ जहां प्रधानमंत्री लोकसभा में नारी वंदन बिल पास कर रहे हैं, वहीं शिक्षिका के साथ इस तरह की अश्लील हरकत शिक्षक की ओर से ही किया जाना घोर शर्मनाक बात है. शिक्षिका के साथ संघ पूरी तरह खड़ा है. डीइओ इस पर निष्पक्ष जांच कराएं और दोषी पर कार्रवाई करें. इसे भी पढ़ें -शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-impact-social-organizations-met-special-branch-ig-and-expressed-protest/">शुभम

संदेश इंपैक्ट : सामाजिक संगठनों ने स्पेशल ब्रांच के आईजी से मुलाकात कर जताया विरोध
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही