Medininagar : शहर थाना क्षेत्र के बीसफुटा पुल के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा इतना भयावह था कि मृतक के शव के चीथड़े उड़ गए.
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही शहर थाना की पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे .पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए स्थानीय लोगों से जानकारी ली.
पुलिस ने शव के अवशेषों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है. घटना के बाद से पुलिस मृतक की पहचान में जुटी हुई है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें