Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दर्दनाक : मुजफ्फरपुर में एक ही परिवार की चार बच्चियों की झुलसकर मौत, सात की हालत गंभीर

Muzzafarpur :  जिले के रामदयालु रेलवे स्टेशन के पास बीती रात एक झुग्गी में आग लग गयी. इस अगलगी में एक परिवार की चार बच्चियों की मौत हो गयी. वहीं सात अन्य लोग भी बुरी तरह झुलस गये. सभी को श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बतायी जा रही है.  मुसहरी के अंचल अधिकारी सुधांशु शेखर ने यह जानकारी दी. सुधांशु शेखर ने बताया कि घटना देर रात की है. आग तेजी से झुग्गी में फैल गयी. फायर विभाग को घटना की जानकारी दी गयी. सूचमा पाकर दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया. (पढ़ें, 7th-10th">https://lagatar.in/hearing-in-high-court-on-6-cases-filed-regarding-7th-10th-jpsc-instructions-file-reswinder-on-jpscs-reply/">7th-10th

JPSC को लेकर दायर 6 केस पर हाईकोर्ट में सुनवाई: JPSC के जवाब पर रिजवाइंडर दाखिल करने का निर्देश)

मृतक के परिवार को एक-एक लाख मुआवजा देगी सरकार

सुधांशु शेखर ने  कहा कि आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पा रहा है. मामले की जांच की जा रही है. बताया कि चारों बच्चियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. प्रशासन ने मृतक के परिवार को एक-एक लाख का मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. मृतकों की पहचान सोनी (12), शिवानी (8), अमृता (5) और रीता (3) के रूप में हुई है, जो नरेश राम की बेटियां हैं. इसे भी पढ़ें : कर्नाटक">https://lagatar.in/karnataka-assembly-elections-congress-releases-manifesto/">कर्नाटक

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, पांच गारंटी पर किया फोकस
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही