Guwahati : गुवाहाटी में आज सोमवार को सड़क हादसे में असम इंजीनियरिंग कॉलेज के सात छात्रों की मौत हो गयी और छह अन्य घायल हो गये. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने जानकारी दी कि तृतीय वर्ष के 10 छात्र रविवार देर रात एक कार में कॉलेज परिसर से निकले. उनका तेज रफ्तार वाहन जलुकबारी इलाके में पहले सड़क पर डिवाइडर से और फिर एक वैन से टकरा गया.
">https://lagatar.in/category/desh-videsh/"> नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
तीन छात्रों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है
उन्होंने बताया कि सात छात्रों की मौके पर ही मौत हो गयी. तीन अन्य छात्रों को गंभीर हालत में गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारी ने बताया कि चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. [wpse_comments_template]
Leave a Comment