Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : कैच द रैन फेज 3.0 कार्यक्रम के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

Garhwa :  जिले में नेहरू युवा केंद्र  (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के तत्वाधान में कैच द रैन फेज 3.0 कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इसके तहत रंका प्रखंड के चुतरु पंचायत स्थित उत्क्रमित+2 उच्च विघालय बांदू- चुतरू में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रखंड राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मोहित चौधरी के नेतृत्व में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में 50 छात्र-छात्राएं शामिल हुए. बच्चों ने वर्षा जल संचयन और जल संरक्षण विषय पर आधारित पेंटिंग बनाकर अपनी प्रतिभा दिखायी. (पढ़ें, साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-committed-to-making-measles-rubella-free-by-2023-cs/">साहिबगंज

: 2023 में मिजिल्स रूबेला मुक्त करने को लेकर प्रतिबद्ध : सीएस)

वर्षा जल संचयन तथा जल संरक्षण के लिए किया जा रहा है जागरूक 

मोहित कुमार चौधरी ने बताया कि कैच द रैन फेज 3.0 कार्यक्रम के तहत वर्षा जल संचयन तथा जल संरक्षण के लिए जागरूक किया जा रहा है. जिसमें शैक्षणिक और प्रेरणादायक कार्यक्रम, जन जागरूकता अभियान, दीवाल लेखन, पेंटिंग, नुकड़ नाटक, बैनर निर्माण सहित अनेक गतिविधियां  शामिल हैं. विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार पासवान ने कहा कि पृथ्वी पर पीने योग्य जल मात्र 1 परसेंट ही है. इसलिए हम सभी को जल संरक्षण करना बहुत ही जरूरी है. नेहरू युवा केंद्र के जरिये चलाए जा रहे वर्षा जल संचयन फेज 3.0 कार्यक्रम में हम सभी को अपनी सहभागिता निभानी चाहिए. कार्यक्रम समापन के दौरान लोगों को जल शपथ दिलायी गयी. मौके पर शिक्षक परवेश आलम खान, घनश्याम कुमार, शमशाद अहमद, शिक्षिका पुनम सुरीन सहित कई लोग उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-ed-finds-land-related-documents-from-bargai-cis-house-raids-continue/">BREAKING

: ED को बड़गाईं सीआई के घर से मिले जमीन संबंधी कई दस्तावेज,छापेमारी जारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही