Search

‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम के तहत चित्रकला प्रतियोगिता, शिवम कुमार रहे अव्वल

Latehar: प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत केंद्रीय विद्यालय, लातेहार में 23 जनवरी को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में पलामू प्रमंडल के 88 प्रतिभागियों ने भाग लिया. केंद्रीय विद्यालय लातेहार व गढ़वा, जवाहर नवोदय विद्यालय लातेहार व मेदिनीनगर, ग्रीनफील्ड एकेडमी चंदवा, उच्च विद्यालय उदयपुरा, लातेहार, पांडेयपूरा, कोने, धनकारा, पोचरा, जलता, नवागढ़, मनिका, चंदवा व मुरूप के प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया. प्राचार्या देवनिसिया तिर्की ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय गढ़वा के छात्र शिवम कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. इसे भी पढ़ें: टाउन">https://lagatar.in/hearing-in-hc-on-town-planner-appointment-know-what-happened-in-the-high-court-on-monday/">टाउन

प्लानर नियुक्ति पर HC में सुनवाई, जानिए सोमवार को हाइकोर्ट में क्या हुआ 
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/pppp-2-2.jpg"

alt="" width="600" height="360" />

श्रेया सिंह को दूसरा, दीप श्री को तीसरा स्थान मिला

प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय डालटनगंज की श्रेया सिंह ने दूसरा वहीं इसी विद्यालय के दीप श्री ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. केंद्रीय विद्यालय लातेहार की नैना भारती ने चौथा एवं जवाहर नवोदय विद्यालय लातेहार के नवनीत कुमार ने पाचवां स्थान प्राप्त किया. प्राचार्या ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रधानमंत्री द्वारा लिखित पुस्तक परीक्षा योद्धा में उल्लेखित सुझावों पर अमल करते हुए प्रत्येक छात्र को एक वास्तविक योद्धा बनाना है. उन्होने विजयी प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री द्वारा लिखित पुस्तक परीक्षा योद्धा एवं डिजिटल प्रमाण प्रदान किया. प्राचार्या देवनिसिया तिर्की ने बताया कि यह प्रतियोगिता देश के पांच सौ केंद्रीय विद्यालय में आयोजित किया गया. इसे भी पढ़ें: कोल्हान">https://lagatar.in/naac-team-took-the-condition-of-many-departments-in-kolhan-university-asked-many-questions-to-officers-and-employees/">कोल्हान

विश्वविद्यालय में नैक की टीम ने लिया कई विभागों का हाल, अधिकारियों-कर्मचारियों से पूछे कई सवाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp