Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बलूच विद्रोहियों ने मार गिराया पाक सेना का हेलीकॉप्टर, मारे गये मेजर समेत 6 सैनिक

Advertisement
Advertisement
Islamabad : बलूच विद्रोहियों ने एक बार फिर पाकिस्तानी सेना के हेलिकॉप्टर को मार गिराया. पाकिस्तान सेना के दो मेजर रैंक के अफसरों समेत 6 सैन्य अधिकारियों की मौत हो गई. सोमवार सुबह बलूचिस्तान के हरनाई इलाके में यह घटना हुई है. पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग आईएसपीआर ने बताया कि हादसे में मरने वाले सैनिकों में दो पायलट भी हैं. बलूचिस्तान में बीते दो महीने के अंदर हेलीकॉप्टर क्रैश की यह दूसरी घटना हुई है. घटना को लेकर हमले के ही कयास लग रहे हैं. हालांकि फिलहाल पाक सेना कुछ भी कहने से बच रही है और जांच के बाद ही कुछ कहने की बात कर रही है. पाक सेना का कहना है कि इंजीनियर्स की जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि वास्तव में हेलिकॉप्टर के साथ क्या हुआ है. पाकिस्तान में विपक्ष के नेता फवाद चौधरी ने कहा कि हेल5कॉप्टरों की उड़ान खतरनाक होती जा रही है. इंजीनियर ही इस हादसे की जांच करेंगे तो पता चलेगा कि विमान में खामी थी या फिर हमला हुआ है. उन्होंने कहा कि मरने वाले सभी लोग युवा थे और यह सेना के लिए भी बड़ा नुकसान हुआ है.
इसे भी पढ़ें –  महिला">https://lagatar.in/women-gang-rape-case-police-arrested-six-accused-all-residents-of-bakoria/">महिला

सामूहिक दुष्कर्म मामला : पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार, सभी बकोरिया के रहने वाले
अगस्त में भी पाक हेलीकॉप्टर मार गिराया था
इससे पहले अगस्त में ऐसी ही घटना हुई थी. इसकी जिम्मेदारी बलूचिस्तान के विद्रोही संगठन ने ली थी. ऐसे में इस घटना को लेकर भी संदेह जताया जा रहा है कि विमान पर विद्रोहियों ने टारगेट किया था. इस घटना में लेफ्टिनेंट जनरल सरफराज अली समेत 6 लोगों की मौत हो गई थी. बलूचिस्तान के लासबेला जिले में यह चॉपर क्रैश हुआ था. शुरुआती दौर में इसे हादसा ही माना जा रहा था, लेकिन अगले ही दिन बलूच विद्रोहियों ने दावा किया था कि विमान को उन्होंने मार गिराया था.
इसे भी पढ़ें – गुलाम">https://lagatar.in/ghulam-nabi-azad-formed-democratic-azad-party/">गुलाम

नबी आजाद ने बनायी डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही