Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाक : कुर्रम में सांप्रदायिक हिंसा जारी, अब तक 124 मौतें, भोजन, ईंधन व दवाओं की भारी कमी

Islamabad : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कुर्रम में सुन्नी और शिया समुदायों के बीच सांप्रदायिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. इस हिंसा में अब तक 124 लोगों की मौत हो चुकी है. जानकारी के अनुसार, हिंसा विराम होने के बावजूद कुर्रम में छिटपुट झड़प और गोलीबारी जारी है. बीते 24 घंटों के दौरान सशस्त्र झड़पों में 16 लोगों की मौत हो गयी है. जबकि 170 से अधिक लोग घायल हुए हैं. घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. इनमें से कुछ की हालत गंभीर बतायी जा रही है. स्थानीय प्रशासन ने यह जानकारी साझा की है.

भोजन, ईंधन व दवाओं की भारी कमी, इंटरनेट-मोबाइल सेवाएं निलंबित

कुर्रम जिले में सांप्रदायिक हिंसा के कारण तनावपूर्ण स्थिति और मुख्य राजमार्ग बंद होने गये हैं. इसकी वजह से भोजन, ईंधन और दवाओं की भारी कमी हो गयी है. साथ ही इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं भी निलंबित हो गयी हैं. इसके अलावा क्षेत्र में दैनिक जीवन भी प्रभावित हुआ है. हिंसा के बाद प्रांतीय सरकार के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने कुर्रम जिले का दौरा किया और बुजुर्गों के साथ बैठक की. इस बैठक में युद्धविराम समझौता हुआ. इसके बावजूद झड़प रोकी नहीं जा सकीं. सरकारी प्रतिनिधिमंडल दोनों पक्षों के बुजुर्गों के जरिये युद्धविराम सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं.

यात्री वाहनों के एक काफिले पर हमले के बाद शिया और सुन्नी के बीच भड़की हिंसा

बता दें कि इस हिंसा की शुरुआत 21 नवंबर को कुर्रम जिले के पाराचिनार इलाके में हुई. यहां हथियारबंद लोगों ने यात्री वाहनों के एक काफिले पर हमला कर दिया. इस हमले में बच्चों, महिलाएं सहित 47 लोग मारे गये थे. वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों की इलाज के दौरान मौत के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 57 हो गयी. शिया और सुन्नी मुस्लिमों सहित दो समूहों के बीच सशस्त्र झड़प और हमले शुरू हो गये. धीरे-धीरे यह हिंसा बालिशखेल, खार, काली, जुंज अलीजई और मकबल सहित अन्य इलाकों में भी फैल गयी. हालांकि 26 नवंबर को सरकार ने सात दिनों के लिए युद्ध विराम की घोषणा की. बाद में इसे बढ़ाकर 10 दिन किया गया. इसके बावजूद दोनों पक्षों के बीच मामूली झड़पें जारी रहीं.  21 नवंबर से अब तक की हिंसा में मरने वालों की कुल संख्या 124 हो गयी है. जबकि कई लोग घायल हुए हैं.  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही