Search

 
 
 

पाकिस्तान : पेशावर में एक स्कूल की छत गिरने से एक महिला टीचर सहित 28 बच्चों की मौत, कई घायल

National News : लेडी रीडिंग अस्पताल (LRH)के प्रशासन के अनुसार अस्पताल में 28 बच्चों के शव लाये गये हैं.  एक महिला टीचर की भी मौत होने की सूचना है. जियो न्यूज ने कैपिटल सिटी पुलिस ऑफिसर (CCPO)डॉ. मियां सईद के हवाले से बताया है कि  छत गिरने की घटना में 40 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं
 
पेशावर : स्कूल की छत गिरी

National News : पेशावर(पाकिस्तान) में एक निजी स्कूल की छत गिरने से  कम से कम 28 बच्चों की मौत होने की खबर है. जानकारी के अनुसार घटना आज गुरुवार को पेशावर स्थित दिर कॉलोनी इलाके में घटी हादसे में 28 बच्चों की मौत हो गयी. कई अन्य घायल हैं. उनमें स्कूल के कर्मचारी शामिल हैं.   

 

लेडी रीडिंग अस्पताल (LRH)के प्रशासन के अनुसार अस्पताल में 28 बच्चों के शव लाये गये हैं.  एक महिला टीचर की भी मौत होने की सूचना है. जियो न्यूज ने कैपिटल सिटी पुलिस ऑफिसर (CCPO)डॉ. मियां सईद के हवाले से बताया है कि  छत गिरने की घटना में 40 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं.

 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने  स्कूल की छत गिरने से हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया है . प्रधानमंत्री ने  दुखद घटना में जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. शहबाज शरीफ उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की 
 
 
 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही