Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कश्मीरी पंडितों के पलायन के लिए पाकिस्तान और आतंकवाद जिम्मेदार : गुलाम नबी आजाद

Advertisement
Advertisement
Jammu  :   इन दिनों बॉलीवुड फिल्म `द">https://www.lokmatnews.in/topics/the-kashmir-files/">द

कश्मीर फाइल्स` की  खूब चर्चा हो रही है. इस बीच कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने रविवार को जम्मू में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा है कि  जम्मू-कश्मीर में जो हुआ उसके लिए पाकिस्तान और आतंकवाद जिम्मेदार हैं. इसने सभी हिंदुओं, कश्मीरी पंडितों, कश्मीरी मुसलमानों, डोगराओं को प्रभावित किया है. रविवार को जम्मू बार एसोसिएशन की ओर से गार्डन एस्टेट त्रिकुटा नगर में किये जा रहे सम्मान समारोह में गुलाम नबी आजाद शामिल हुए. उन्हें पदम भूषण अवार्ड मिलने पर सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ेे-छात्रावास">https://lagatar.in/hostel-sabotage-case-social-organizations-demanded-suspension-of-sukhdevnagar-police-station-in-charge/">छात्रावास

में तोड़फोड़ मामला, सामाजिक संगठनों ने की सुखदेवनगर थाना प्रभारी को सस्पेंड करने की मांग इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल धर्म, जाति और अन्य चीजों के आधार पर चौबीसों घंटे विभाजन पैदा कर सकते हैं. मैं किसी भी पार्टी को माफ नहीं कर रहा हूं, फिर चाहें वह मेरी पार्टी हो क्यो न हो, लेकिन नागरिक को समाज को साथ रहना चाहिए. उन्होंने कहा, जाति, धर्म के बावजूद सभी को न्याय दिया जाना चाहिए. मालूम हो कि जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गयी है. यही कारण है कि पिछले कुछ दिनों से यहां गुलाम नबी आजाद सक्रिय हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही