Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मिया खलीफा के TikTok अकाउंट को पाकिस्तान ने किया बैन, एक्ट्रेस ने इमरान खान पर साधा निशाना

Advertisement
Advertisement

LagatarDesk :  अमेरिकन मॉडल और पूर्व पॉर्नस्टार मिया खलीफा इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. दरअसल इस बार वो पाकिस्तान के कारण काफी सुर्खियों में हैं. आपको बता दें कि पाकिस्तान में मिया खलीफा के TikTok अकाउंट को बैन कर दिया है. जिसके कारण वो काफी नाराज है. उन्होंने ट्वीट के जरिये पाकिस्तान सरकार पर भी निशाना साधने की कोशिश की है. मिया का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है. मिया खालीफा के इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. हाल ही में मिया खालीफा भारत में चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए कई ट्वीट किये थे. तब वे भारत में काफी सुर्खियों पर थीं.

मिया ने पाकिस्तान को बताया फासीवाद

मिया ने ट्वीट में कहा कि  ‘पाकिस्तान ने मेरी TikTok अकाउंट को बैन कर दिया है. अब मैं अपने पाकिस्तानी फैंस के लिए सारी TikTok वीडियो ट्विटर पर पोस्ट करूंगी. उन्होंने पाकिस्तानी सरकार को फासीवाद बताया है. एक्ट्रेस ने कहा कि  उन्हें इस संबंध में पाकिस्तान से कोई नोटिस या जानकारी नहीं दी गयी थी. अचानक से उनका अकाउंट बैन कर दिया गया, जो पूरी तरह से गलत है.

अमेरिका की जानीमानी वेब कैमरा मॉडल भी है मिया खालिफा

मिया खलीफा का दूसरा नाम मिया कैलिस्टा भी है. इस दिनों वो स्पोर्ट्स कमेंटेटर के रूप में काम कर रही हैं. खालिफा का जन्म लेबनान में हुआ है. मिया एक लोकप्रिय वेब कैमरा मॉडल भी है. कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर बतायी थी कि उन्होंने 10 जून 2019 को रॉबर्ट सैंडबर्ग से कानूनी तौर पर शादी कर ली है.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही