Search

 
 
 

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को हराकर त्रिकोणीय टी20 सीरीज अपने नाम की

Sharjah : पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने यूएई के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल में अफगानिस्तान को हराकर त्रिकोणीय टी20 सीरीज अपने नाम कर ली. पाकिस्तान की जीत के हीरो मोहम्मद नवाज रहे, जिन्होंने गेंद और बल्ले से अपना जलवा बिखेरा.
 

Sharjah : पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने यूएई के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल में अफगानिस्तान को हराकर त्रिकोणीय टी20 सीरीज अपने नाम कर ली. पाकिस्तान की जीत के हीरो मोहम्मद नवाज रहे, जिन्होंने गेंद और बल्ले से अपना जलवा बिखेरा.

 

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. 11.3 ओवर तक पाकिस्तान 72 के स्कोर पर अपने 5 विकेट गंवा चुका था. इस समय ऐसा लग रहा था कि टीम 100 रन के अंदर सिमट जाएगी. लेकिन कप्तान आगा के 24, मोहम्मद नवाज के 25 और फहीम अशरफ के 15 रन की मदद से टीम 8 विकेट पर 141 रन तक पहुंची.

 

अफगानिस्तान के लिए कप्तान राशिद खान ने 3, नूर अहमद ने 2, फारूखी ने 2 और अल्लाह गजनाफर ने 1 विकेट लिए. 142 का स्कोर अफगानिस्तान के लिए तब तक आसान लग रहा था, जब तक उसके बल्लेबाज बैटिंग के लिए क्रीज पर नहीं आए थे. शाहीन अफरीदी ने टीम को पहला झटका रहमानुल्लाह गुरबाज के रूप में दिया. वह 5 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद से लाइन लग गई.

 

अफगानिस्तान मैच में कभी वापसी नहीं कर सकी और लगातार विकेट गंवाती चली गई. 15.5 ओवर में टीम महज 66 रन पर सिमट गई और मैच 75 रन के बड़े अंतर से हार गई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही