Search

 
 
 

सुलग रहा पाकिस्तान, समर्थकों ने पीएम के घर को फूंका, स्कूल-कॉलेज बंद, परीक्षाएं रद्द

 
Lahore : पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद देश सुलग रहा है. इमरान खान के समर्थकों ने आज बुधवार सुबह-सुबह पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ के घर में आग लगा दी. साथ ही पुलिस की गाड़ी को भी आग के हवाले कर दिया. इतना ही नहीं समर्थकों ने सड़कों पर उतरकर तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को अंजाम दिया. जिसके बाद प्रशासन ने स्कूल-कॉलेज बंद करने के आदेश दिये हैं. साथ ही आज होने वाली परीक्षाएं भी रद्द कर दी गयी है. देश में अगले 30 दिनों के लिए धारा 144 लागू है. साथ ही इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी है. वाशिंगटन डीसी में पाकिस्तान के राजदूत के आवास के बाहर भी लोग इमरान खान की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं. (पढ़ें, बिहार">https://lagatar.in/bihar-chief-minister-nitish-kumar-will-meet-hemant-soren-today-cm-had-met-naveen-patnaik-on-may-9/">बिहार

के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज करेंगे हेमंत सोरेन से मुलाकात, 9 मई को नवीन पटनायक से CM ने की थी मुलाकात)

रेंजर्स ने कांच की खिड़की तोड़कर अंदर की थी खान की गिरफ्तारी

बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान मंगलवार को इस्लामाबाद हाई कोर्ट में कुछ मामलों में सुनवाई के लिए पहुंचे थे. इमरान खान कोर्ट के अंदर अपने बायोमैट्रिक्स करा रहे थे, तभी रेंजर्स ने कांच की खिड़की को तोड़ दिया और वकीलों एवं खान के सुरक्षा कर्मचारियों की पिटाई करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद समर्थकों ने रावलपिंडी में सेना मुख्यालय और लाहौर में कोर कमांडर के आवास पर धावा बोल दिया था. बेकाबू भीड़ को काबू करने के लिए सेना ने फायरिंग की थी. क्वेटा में भी पीटीआई कार्यकर्ता पर गोली चलायी गयी थी. गिरफ्तारी के बाद सरकार ने यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर पाबंदी लगा दी है. पूरे पाकिस्तान में इंटरनेट बंद है. इसे भी पढ़ें : 40">https://lagatar.in/kidnapped-girl-student-recovered-from-delhi-40-days-ago-accused-also-arrested/">40

दिन पहले अपहृत छात्रा दिल्ली से बरामद, आरोपी भी गिरफ्तार

समर्थकों ने पुलिस वाहनों को आग के हवाले कर दिया

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख खान की गिरफ्तारी से एक दिन पहले सेना ने उन पर खुफिया एजेंसी ‘आईएसआई’ के एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ निराधार आरोप लगाने का इल्जाम लगाया था. खान को गिरफ्तार किये जाने की खबर फैलते ही पाकिस्तान के कई शहरों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गये थे. कई जगहों पर प्रदर्शनकारी हिंसक हुए. उन्होंने पुलिस वाहनों को आग के हवाले कर दिया था. साथ ही सार्वजनिक संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया था. इसे भी पढ़ें : सुलग">https://lagatar.in/pakistan-burning-after-imrans-arrest-supporters-burnt-pms-house/">सुलग

रहा पाकिस्तान, समर्थकों ने पीएम के घर को फूंका, स्कूल-कॉलेज बंद, परीक्षाएं रद्द
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही