Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकिस्तान : फवाद हुसैन ने कहा, राहुल साहिब में नेहरू जैसे समाजवादियों के गुण...भाजपा ने कांग्रेस पर हल्ला बोला

Islamabad/New Delhi : पाकिस्तान के पूर्व सूचना प्रसारण मंत्री चौधरी फवाद हुसैन चौधरी ने फिर एक बार कांग्रेस नेता राहुल गांधी की शान में कशीदे पढ़ते हुए उन्हें पंडित जवाहरलाल नेहरू की तरह समाजवादी बताया है. चौधरी फवाद हुसैन ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि उनमें भी एक सोशलिस्ट नेता के गुण हैं. कहा कि विभाजन के 75 साल बाद भी भारत और पाक की समस्याएं एक जैसी हैं.                                                            ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

    नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रियल एस्टेट सेठों के पास पाकिस्तान की संपत्ति का 75 फीसदी हिस्सा  

फवाद हुसैन ने कहा कि राहुल साहिब ने पिछली रात अपने भाषण में कहा था कि 30 -50 परिवारों के पास भारत की 70 फीसदी संपत्ति है. कहा कि ऐसा ही हाल पाकिस्तान में भी है, जहां केवल पाक बिजनेस काउंसिल नाम के एक बिजनेस क्लब और कुछ रियल एस्टेट सेठों के पास पाकिस्तान की संपत्ति का 75 फीसदी हिस्सा है.इससे पूर्व फवाद हुसैन ने राहुल गांधी के एक भाषण की क्लिप पर प्रतिक्रिया दी थी. एक्स पर लिखा था, राहुल ऑन फायर.

पाकिस्तान के साथ कांग्रेस का गठबंधन  : भाजपा 

कांग्रेस नेता की इस क्लिप को न्यूटन नाम के एक्स यूजर ने अपने हैंडल पर शेयर किया था. इस क्लिप में वह (राहुल गांधी) भाजपा सरकार पर हमला बोल रहे हैं.राहुल गांधी के वीडियो पर पाकिस्तानी नेता द्वारा प्रतिक्रिया व्यक्त किये जाने पर भाजपा नेता और भाजपा आईटी सेल चीफ अमित मालवीय ने पोस्ट का स्क्रीनग्रैब शेयर कर लिखा, पाकिस्तान के साथ कांग्रेस का गठबंधन इससे अधिक स्पष्ट नहीं हो सकता.

हाफिज सईद ने कहा था कि कांग्रेस उसकी पसंदीदा पार्टी है

अमित मालवीय के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला कांग्रेस और राहुल गांधी पर हल्ला बोलते हुए एक्स पर लिखा था, एक पाकिस्तानी नेता-जिसने भारत के खिलाफ कई मौकों पर जहर उगला है वह राहुल और कांग्रेस को बढ़ावा दे रहा है. याद करें कि इससे पहले हाफिज सईद ने कहा था कि कांग्रेस उसकी पसंदीदा पार्टी है. मणि शंकर अय्यर पीएम मोदी को हटाने के लिए समर्थन मांगने पाकिस्तान गये थे. अमित मालवीय ने कहा कि हमें याद है कि हाल ही में कांग्रेस नेताओं द्वारा पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाये गये थे. कहा ककि समय-समय पर कांग्रेस नेताओं ने पाकिस्तानी आतंकवादियों का बचाव किया है. आज रिश्ता साफ हो गया है...कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान के साथ! [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही