NewDelhi : पाकिस्तान द्वारा भारत की सीमा पर चीनी 250 SH-15 ट्रक-माउंटेड सेल्फ-प्रोपेल्ड होवित्जर आर्टिलरी सिस्टम तैनात किये जाने की खबर है. सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने भारत के साथ लगी पूर्वी सीमा पर अहम सेक्टरों में 155mm की चीनी तोपों को तैनाती शुरू कर दी है.
रिपोर्ट में उच्च पदस्थ इंटेलिजेंस सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि पाकिस्तान अपनी सेना को आधुनिक बनाने की कवायद में लगा हुआ है. पाकिस्तान मई 2025 में भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद से अपनी सेना के आधुनिकीकरण में लगा हुआ है.
SH-15 आर्टिलरी सिस्टम चीन की सरकारी डिफेंस कंपनी NORINCO द्वारा निर्मित है. यह पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के PCL-181 व्हील्ड सेल्फ-प्रोपेल्ड होवित्जर का एक्सपोर्ट वर्जन है. SH-15 सिस्टम 6x6 आर्मर्ड शानक्सी ट्रक चेसिस पर लगा है.यह सिस्टम आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है.यह सड़क पर 90 kmph तक की गति पकड़ सकता है.
सूत्रो के अनुसार 155mm/52-कैलिबर वाला यह आर्टिलरी प्लेटफ़ॉर्म NATO-कम्पैटिबल स्टैंडर्ड गोला-बारूद से लगभग 30-40 किमी दूर तक निशाना साध सकता है.
रॉकेट-असिस्टेड V-LAP प्रोजेक्टाइल से 53-72 किलोमीटर दूर तक टारगेट को साध सकता है. इसमें ऑटोमेटेड फायर-कंट्रोल सिस्टम और हाइड्रोलिक स्टेबिलाइजिंग स्पेड्स भी लगे हैं, जिनकी मदद से क्रू तेजी से इसे तैनात कर सकता है, प्रति मिनट 6 राउंड तक फायर कर सकता है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
Leave a Comment