Search

 
 
 

पाकिस्तान : जुमे की नमाज के दौरान जोरदार विस्फोट, 15 की मौत, कई घायल

Lagatar Desk : जानकारी के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वा के कोहाट स्थित मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़ी जा रही थी. इसी दौरान विस्फोटक से भरी गाड़ी ओल्ड पुलिस लाइंस के गेट से टकरा गई, जिससे जोरदार धमाका हुआ. इस हादसे में मस्जिद में नमाज पढ़ रहे 15 लोगों की मौत हुई है. जबकि कई लोग घायल हो गए.
 
पाकिस्तान में विस्फोट

Lagatar Desk : पड़ोसी देश पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां खैबर पख्तूनख्वा में मस्जिद के बाहर जुमे की नमाज के दौरान जोरदार विस्फोट हुआ है. इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है. जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं.  

 

जानकारी के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वा के कोहाट स्थित मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़ी जा रही थी. इसी दौरान विस्फोटक से भरी गाड़ी ओल्ड पुलिस लाइंस के गेट से टकरा गई, जिससे जोरदार धमाका हुआ. इस हादसे में मस्जिद में नमाज पढ़ रहे 15 लोगों की मौत हुई है. जबकि कई लोग घायल हो गए.

 

बताया जा रहा है कि विस्फोट के बाद मस्जिद के बाहर गड्ढा बन गया. इतना ही नहीं जोरदार विस्फोट होने से मस्जिद की एक दीवार भी ढह गई है. धमाके में आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही