Search

 
 
 

पाकिस्तान : बलूचिस्तान की कोयला खदान में भीषण विस्फोट, 32 मजदूरों की मौत

पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान में बड़ा हादसा हुआ है. बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा के बाहरी इलाके में स्थित एक कोयला खदान में भीषण विस्फोट होने की खबर है.
 

Islamabad : पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान में बड़ा हादसा हुआ है. बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा के बाहरी इलाके में स्थित एक कोयला खदान में  भीषण विस्फोट होने की खबर है.

 

इस हादसे में 32 मजदूरों की मौत हो जाने और 10 मजदूरों जमीन के नीचे फंसे होने की बात सामने आ रही है. अधिकारियों के अनुसार घटना स्थल पर राहत-बचाव अभियान जारी है. 
 


सरकारी खदान निरीक्षक गनी बलोच  प्रारंभिक जांच के आधार पर जानकारी दी है कि मीथेन गैस के अत्यधिक जमा होने के कारण विस्फोट हुआ. राहत-बचाव दल ने काफी मशक्कत के बाद सात मजदूरों के शव निकाले. बाद में चार और शव बरामद किये गये हैं.

 

गनी बलोच ने कहा है कि जब तक सभी फंसे मजदूरों की जानकारी नहीं मिल जाती, तब तक राहत अभियान जारी रहेगा. उन्होंने मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही