Search

 
 
 

पाकिस्तान : मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड लश्कर आतंकी आजम चीमा की मौत

 
New Delhi : लश्कर-ए-तैयबा के खुफिया प्रमुख 70 वर्षीय आजम चीमा की पाकिस्तान के फैसलाबाद में दिल का दौरा पड़ने से मौत होने की खबर है. बता दें कि आजम चीमा मुंबई (26/11) के आतंकी हमलों और जुलाई 2006 के मुंबई ट्रेन बम विस्फोटों के साजिशकर्ताओं में शामिल था.                      ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

   नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

लश्कर-ए-तैयबा के कई आतंकी पाकिस्तान में संदिग्ध परिस्थितियों में मारे गये हैं

चीमा की मौत ऐसे समय में रहस्यमयी मानी जा रही है, जब पिछले कुछ महीनों में लश्कर-ए-तैयबा के कई आतंकी पाकिस्तान में संदिग्ध परिस्थितियों में मारे गये हैं. पाकिस्तान ने लश्कर-ए-तैयबा के कई आतंकियों की हत्याओं के पीछे भारतीय एजेंसियों का होने का आरोप लगाया है. लेकिन भारत ने सभी आरोप सिरे से खारिज कर दिये हैं. जानकारों का मानना है कि भारतीय एजेंसियों के लिए उसकी मौत पाक धरती पर एक आतंकवादी की मौजूदगी की पुष्टि करती है. साथ ही इस्लामाबाद के झूठ की भी पोल खोलती है कि पाकिस्तान अपनी धरती पर आतंकवादियों को पनाह नहीं देता.

वह छह अंगरक्षकों के साथ एक लैंड क्रूजर में घूमता रहता था

सूत्रों के अनुसार 2000 का दशक शुरू होने के समय चीमा पाकिस्तान के बहावलपुर में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था. वह छह अंगरक्षकों के साथ एक लैंड क्रूजर में घूमता रहता था. चीमा 2008 से बहावलपुर में लश्कर कमांडर के रूप में काम कर रहा था. उसे जकी-उर-रहमान लखवी के संचालन सलाहकार बनाया गया था. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही