Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकिस्तान : मोस्ट वांटेड आतंकवादी हाफिज सईद के बेटे के अपहरण की खबर... ISI में हड़कंप

Advertisement
Advertisement
Peshawar : भारत के मोस्ट वांटेड पाकिस्तानी आतंकवादी हाफिज सईद के बेटे कमालुद्दीन सईद के अपहरण की खबरें आ रही है. दावा किया जा रहा है कि कमालुद्दीन सईद को कल शाम कार सवारों ने अगवा कर लिया. यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.हालांकि इस खबर की अधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी. कुछ विदेशी मीडिया संस्थानों के ट्विटर हैंडल से दावा किया गया है कि हाफिज सईद का बेटा कमालुद्दीन सईद कल शाम से लापता है.                                     ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पाक खुफिया एजेंसी ISI में अफरा-तफरी मच गयी

कुछ और ट्विटर हैंडल के अनुसार हाफिज सईद के बेटे के गायब होने के बाद से आतंकी संगठनों और पाक खुफिया एजेंसी ISI में अफरा-तफरी मच गयी है. सूत्रों के अनुसार कमालुद्दीन सईद की तलाशी के लिए जमीन आसमान तक की खाक छानी जा रही है. टाइम्स अल्जेब्रा नाम के ट्विटर हैंडल से (बिग ब्रेकिंग न्यूज) बता कर दावा किया गया है कि कमालुद्दीन सईद लापता है. उसे अज्ञात लोग अपने साथ ले गये हैं. कहा गया है कि कमालुद्दीन सईद को पेशावर से कुछ अज्ञात लोग कार पर गये हैं. ISI अभी भी उसकी जानकारी हासिल कर पाने में असफल है.

पिछले दिनों कई वांटेड आतंकी मार गिराये गये हैं

कमालुद्दीन का कोई सुराग नहीं मिल रहा है. इस घटना के बाद ISI सहित अन्य पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन डरे-सहमे से हैं. पाकिस्तानी एजेंसियों में हड़कंप है, क्योंकि पिछले दिनों कई वांटेड आतंकी मार गिराये गये हैं. इनमें भारत के भगोड़े खालिस्तानी आतंकी भी शामिल हैं. बता दें कि पिछले साल हाफिज सईद के घर के पास एक बम धमाका हुआ था. पाकिस्तानी एजेंसियों ने दावा किया था कि यह हाफिज सईद को मारने की कोशिश थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही