Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकिस्तान : इमरान खान के बाद शाह महमूद कुरैशी, फवाद चौधरी गिरफ्तार

Islamabad : पाकिस्तान से एक और खबर आयी है. इमरान खान के करीबी और पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को आज गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जान लें कि इससे पूर्व पुलिस ने इस्लामाबाद में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के बाहर से पीटीआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष फवाद चौधरी को अपनी गिरफ्त में लिया था. पाकिस्तान सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद हुई हिंसा की चपेट में आये इलाकों में बुधवार को बड़े पैमाने पर सेना को तैनात कर दिया है. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

            नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थकों को चेतावनी  दी 

खबर है कि पाकिस्तानी सेना ने अपने प्रतिष्ठानों पर हमले को लेकर नाराजगी जताते हुए पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थकों को चेतावनी दी है. कहा कि किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने दिया जायेगा. कड़ी कार्रवाई की जायेगी. पाकिस्तानी सेना ने नौ मई को उसके प्रतिष्ठानों पर हमलों को देश के इतिहास का काला अध्याय करार दिया है.विश्लेषकों के अनुसार वर्तमान राजनीतिक अस्थिरता को देखते हुए अब आईएमएफ पाकिस्तान को बेलआउट पैकेज देने को लेकर और अधिक सतर्क हो गया है. बता दें कि पाकिस्तान पहले ही दशकों के सबसे गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है.

प्रधानमंत्री शरीफ ने हिंसा को लेकर मंत्रिमंडल की बैठक की

प्रधानमंत्री शरीफ ने पाकिस्तान में जारी हिंसा को लेकर मंत्रिमंडल की बैठक की. बैठक के बाद कहा कि पाकिस्तान की आवाम ने ऐसे दृश्य पहले कभी नहीं देखे थे. अराजक तत्वों ने मरीजों को एम्बुलेंस से निकाल दिया, एम्बुलेंस में भी आग लगा दी गयी. शहबाज शरीफ ने कहा, सार्वजनिक संपत्ति पर हमला आतंकवाद और देश के प्रति शत्रुता का कार्य है. उन्होंने कहा कि कानून को अपने हाथ में लेने वालों से सख्ती से निपटा जायेगा. उन्होंने कहा, उन्हें ऐसी सजा दी जायेगी, जो मिसाल बने.

पाकिस्तान में इंटरनेट सेवा बहाल करने की मांग

पाकिस्तान में एक टॉप आईटी बॉडी ने सरकार से देश में इंटरनेट सेवाओं को बहाल करने की अपील की है. जान लें कि इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद भड़की हिंसा को देखते हुए पाकिस्तान में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गयी हैं. थीं।

पीटीआई ने कहा, अब तक 47 कार्यकर्ताओं की मौत

पीटीआई ने कहा है कि इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद से सुरक्षा बलों के साथ झड़प में उसके 47 कार्यकर्ता मारे गये हैं.100 लोग घायल हुए और 1000 को गिरफ्तार किये गये हैं, पार्टी के 5 बड़े नेताओं को गिरफ्तार किया गया है. पीटीआई के पूर्व नेता फैसल वावड़ा ने कहा है कि पार्टी के कुछ नेता इमरान खान को हटाकर खुद प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि ऐसे नेता विदेशी एजेंसी के संपर्क में हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही