NewDelhi : संयुक्त राष्ट्र महासभा में मंगलवार को इस्लामोफोबिया से निपटने के लिए 15 मार्च को अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाये जाने को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया. खबर है कि भारत ने अंतरराष्ट्रीय इस्लामोफोबिया दिवस घोषित किये जाने पर यूएन में अपनी चिंता जाहिर की है. भारत ने कहा कि हिंदू, बौद्ध और सिख धर्मों के विरुद्ध भी फोबिया बढ़ रहा है, ऐसे में किसी एक धर्म विशेष के खिलाफ ही फोबिया को इस तरह पेश किया जा रहा है कि इसके लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस घोषित करना पड़ा है. इसे भी पढ़ें : फिल्म">https://lagatar.in/mp-badruddin-ajmal-came-out-in-protest-against-the-film-kashmir-files-warned-the-center-and-assam-government-asked-to-ban/">फिल्म
कश्मीर फाइल्स के विरोध में उतरे सांसद बदरुद्दीन अजमल, केंद्र और असम सरकार को चेताया, बैन करने को कहा
किशोर का आकलन,आप कितने भी करिश्माई नेता क्यों न हों, अगर आप 2-3 माह पहले जागेंगे, तो भाजपा नहीं हारेगी
ने श्रीनगर के नौगाम में तीन आतंकियों को मार गिराया, ऑपरेशन जारी
कश्मीर फाइल्स के विरोध में उतरे सांसद बदरुद्दीन अजमल, केंद्र और असम सरकार को चेताया, बैन करने को कहा
इस्लामिक देशों की तरफ से प्रस्ताव पेश किया गया
बता दें कि इस्लामिक देशों की तरफ से प्रस्ताव पेश किया गया था. भारत सहित फ्रांस ने इस पर आपत्ति जताई है और कहा है कि फोबिया हर धर्म को लेकर बढ़ रहा है और ऐसे में किसी धर्म विशेष के फोबिया के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित कर देना ठीक नहीं है. भारत ने कहा कि हिंदू, बौद्ध और सिख धर्मों के विरुद्ध भी फोबिया बढ़ रहा है, ऐसे में किसी एक धर्म विशेष के खिलाफ ही फोबिया को इस तरह पेश किया जा रहा है कि इसके लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस घोषित करना पड़ा है. भारत की तरह ही फ्रांस ने भी इस प्रस्ताव पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रस्ताव किसी धर्म विशेष का चयन करके धार्मिक असहिष्णुता के खिलाफ लड़ाई में विभाजन पैदा करता है. इसे भी पढ़ें : प्रशांत">https://lagatar.in/prashant-kishors-assessment-no-matter-how-charismatic-you-are-if-you-wake-up-2-3-months-earlier-bjp-will-not-lose/">प्रशांतकिशोर का आकलन,आप कितने भी करिश्माई नेता क्यों न हों, अगर आप 2-3 माह पहले जागेंगे, तो भाजपा नहीं हारेगी
इस्लामिक देशों ने पेश किया था प्रस्ताव
इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) ने 193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रस्ताव पेश किया था कि 15 मार्च को इस्लामोफोबिया से मुकाबला करने के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित किया जाये. प्रस्ताव पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, चीन, मिस्र, इंडोनेशिया, ईरान, इराक, जॉर्डन, कजाकिस्तान, कुवैत, किर्गिस्तान, लेबनान, लीबिया, मलेशिया, मालदीव, माली, कतर, सऊदी अरब, तुर्की, तुर्कमेनिस्तान, युगांडा, संयुक्त अरब अमीरात, उज्बेकिस्तान और यमन द्वारा सह-प्रायोजित था. इसे भी पढ़ें : सुरक्षाबलों">https://lagatar.in/security-forces-killed-three-terrorists-in-srinagar-nowgam-operation-continues/">सुरक्षाबलोंने श्रीनगर के नौगाम में तीन आतंकियों को मार गिराया, ऑपरेशन जारी
Leave a Comment