Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने डिप्टी स्पीकर के फैसले पर उठाये सवाल, बोले इमरान, विदेशी ताकतें हमला कर रही हैं

Advertisement
Advertisement
Islamabad : सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले इमरान खान ने विपक्षी पार्टियों पर हल्ला बोला. इमरान खान ने कहा कि हमारे मीर जाफर और मीर सादिकों के जरिए विदेशी ताकतें पाकिस्तान की संप्रभुता और लोकतंत्र पर हमला कर रही हैं, जिसके खिलाफ जनता को आवाज उठानी चाहिए.उधर पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान की पार्टी PTI के वकील को फटकार लगाते हुए तीखे सवाल दागे. पूछा कि कि किस आधार पर डिप्टी स्पीकर ने अविश्वास प्रस्ताव को खारिज किया और इस फैसले का आधार क्यों नहीं बताया गया. इसे भी पढ़ें : लोकसभा">https://lagatar.in/in-lok-sabha-s-jaishankar-said-on-bucha-massacre-solution-cannot-be-found-by-shedding-blood-killing-innocent-people/">लोकसभा

में एस जयशंकर ने बूचा नरसंहार पर कहा, खून बहाकर, मासूमों को मारकर समाधान नहीं निकल सकता

इस केस पर फैसला देना चाहते हैं

डिप्टी स्पीकर ने इमरान खान सरकार के खिलाफ आये अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया था. सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस Umer Ata Bandyal ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि सुनवाई में हो रही देरी से ऐसा समझा जा रहा है कि कोर्ट इसमें देरी कर रहा है. पाकिस्तान के राजनीतिक संकट को लेकर पाकिस्तान के चीफ जस्टिस Ata Bandyal ने कहा है कि वह आज इस केस पर फैसला देना चाहते हैं. कहा कि MQM, Tehreek-e-Labeek, PTM, Jamaat-e-Islami को इस केस में पार्टी नहीं माना गया है. इस क्रम में इमरान की पार्टी के वकील Babar Awan ने कहा कि Rah-e-Haq पार्टी और BAP भी संसद का तो हिस्सा हैं लेकिन केस का हिस्सा नहीं हैं. इसे भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/in-the-congress-parliamentary-party-meeting-sonia-gandhi-said-modi-government-is-destroying-the-socio-communal-harmony-of-the-country/">कांग्रेस

संसदीय दल  की बैठक में सोनिया गांधी ने कहा, देश का सामाजिक-सांप्रदायिक सौहार्द्र खत्म कर रही है मोदी सरकार

सुप्रीम कोर्ट के बाहर  इमरान के मंत्री की पत्रकारों से भिड़ंत

सुप्रीम कोर्ट के बाहर आज इमरान खान के मंत्री फवाद चौधरी पत्रकारों से भिड़ गये. फवाद से एक सवाल पूछा गया था जिसपर वह भड़क गये. फवाद ने पत्रकारों को किराये के आदमी कहा था, जिससे माहौल बिगड़ गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही