Search

 
 
 

पाकिस्तान : आतंकी संगठन अल बद्र के पूर्व कमांडर सैयद खालिद रजा की गोली मारकर हत्या

 
Islamabad : पाकिस्तान में अल बद्र के पूर्व कमांडर सैयद खालिद रजा की गोली मारकर हत्या कर दिये जाने की खबर है. बता दें कि अल बद्र संगठन कश्‍मीर में आतंकियों को ट्रेंड कराता रहा है. जानकारी के अनुसार सैयद खालिद रजा को कराची में उसके घर के बाहर अज्ञात व्यक्ति ने रविवार को गोली मार दी. इसे भी पढ़ें : जम्मू">https://lagatar.in/jk-encounter-continues-between-security-forces-and-terrorists-one-terrorist-killed/">जम्मू

 कश्मीर : सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक आतंकी ढेर

रावलपिंडी में हिजबुल मुजाहिद्दीन के इम्तियाज को मारा गया था

इससे पहले रावलपिंडी में हिजबुल मुजाहिद्दीन के इम्तियाज को मार दिया गया था. एक हफ्ते में यह दूसरा मामला है, जब पाकिस्तान में इस तरह से किसी खूंखार आतंकी की हत्या की गयी है. जांच में सामने आया है कि शूटर प्रशिक्षित था. उसने सैयद खालिद रजा के सिर में सीधे गोली जांच एजेंसी के अनुसार हमलावर ने पहले रजा की पहचान की थी, इसके बाद गोली मारी. खबर है कि शूटर खालिद रजा का कोई भी सामान नहीं ले गया. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/umper-voting-in-ramgarh-by-election-another-new-revelation-in-arogyam-scam/">रामगढ़

उपचुनाव में बंपर वोटिंग, आरोग्यम स्कैम में एक और नया खुलासा, 5 दिन की रिमांड पर सिसोदिया, यूपी में एनकाउंटर समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

रजा को गोली मारने के बाद हमलावर बाइक से भागा

सूत्रों के अनुसार सैयद खालिद रजा अपने घर से पास में खड़ी कार में बैठने जा रहा था. तभी वहां मौजूद हमलावर ने हमला कर दिया. उसने खालिद पर सिर्फ एक फायर किया और बाइक से निकल गया. कराची एसएसपी ने संदेह जताया है कि यह टारगेट किलिंग का मामला हो सकता है. इससे पूर्व रावलपिंडी में हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बशीर अहमद पीर उर्फ इम्तियाज की अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. इम्तियाज को पाकिस्‍तानी सेना और ISI का करीबी माना जाता था. इम्तियाज पर आतंकियों को सीमापार कराने की जिम्मेदारी थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही