Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकिस्तान जिंदाबाद नारा मामला: पुलिस ने कहा पूरे मामले की होगी जांच

Advertisement
Advertisement
Ranchi : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी रांची आए हुए हैं. रांची एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही कार्यकर्ताओं ने फूल माला से उनका स्वागत किया. इस दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए. इस मामले में एयरपोर्ट थाना प्रभारी ने कहा कि एक वीडियो सामने आया है, लेकिन उसमें साफ तौर पर क्या बोला गया है, वह स्पष्ट नहीं है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-slogans-of-pak-zindabad-started-as-soon-as-owaisi-reached-the-airport-dev-kumar-will-seek-votes-in-favor-of-mandar/">रांची:

ओवैसी के एयरपोर्ट पहुंचते ही लगे पाक जिंदाबाद के नारे, मांडर में देव कुमार धान के पक्ष में मांगेंगे वोट

रांची हिंसा में मरने वाले के परिवार से मिलने पर प्रशासन ने लगाई रोक : असदुद्दीन ओवैसी

एयरपोर्ट से निकलने के साथ ही मीडिया के सवालों पर ओवैसी ने कहा कि रांची में हुए हिंसक की घटना में जिन परिवारों ने अपने बच्चों को खोया था. उन परिवारों से मिलना था. लेकिन प्रशासन और सरकार ने वहां जाने पर रोक लगा दी है, जिससे हम नहीं जा सकते हैं. ऐसे में जो चुनावी जनसभा होना है, उसी के लिए अब सीधे वहां जा रहे हैं.

मांडर विधानसभा के चान्हो ब्लॉक में कर रहे चुनावी सभा

मांडर विधानसभा सीट के लिए 23 जून को हो उपचुनाव होना है. ओवैसी निर्दलीय प्रत्याशी देव कुमार धान के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे हैं. औवैसी की चुनावी सभा चान्हो ब्लॉक में है. प्रशासन ने ओवैसी की चुनावी सभा को देखते हुए मांडर और रांची में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये हैं. https://youtu.be/jFbhw3VOp-s

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही