NewDelhi : पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों द्वारा हाल ही में कंधार जाकर तालिबान के नेताओं से मुलाकात किये जाने की सूचना है. खबर है कि मुलाकात के क्रम में जैश-ए-मोहम्मद (JEM) ने भारत में अपनी गतिविधियां चलाने के लिए तालिबान से मदद की गुहार लगायी है. सूत्रों के अनुसार तालिबान के बड़े नेताओं के साथ हुई मीटिंग में जैश के आतंकियों ने पाकिस्तान के राजनीतिक हालात पर भी चर्चा की है. न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार इस बात के इनपुट मिले हैं कि पाकिस्तान से निकले दो आतंकी श्रीनगर में ग्रेनेड हमला करने की साजिश रच रहे हैं. इस खबर पर सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है. एजेंसियों को कहा गया है कि किसी भी हालात से निपटने के लिए वे तैयार रहें. इंटेलीजेंस एजेंसीज को सोशल मीडिया पर नजर रखने का भी आदेश दिया गया है. इसे भी पढ़ें : अमेरिकी">https://lagatar.in/video-of-us-marine-corps-lieutenant-colonel-goes-viral-we-messed-up-in-kabul-job-lost/">अमेरिकी
मरीन कॉर्प्स लेफ्टिनेंट कर्नल का वीडियो वायरल, काबुल में हमने गड़बड़ कर दी, नौकरी गयी
ममता बनर्जी का मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोल, छात्रों से कहा, गोली और गाली सरकार से लड़ने को तैयार रहें
राष्ट्र सुरक्षा परिषद के नजरिये में बदलाव के संकेत, आतंकवाद को लेकर जारी बयान से हटाया तालिबान का नाम
मरीन कॉर्प्स लेफ्टिनेंट कर्नल का वीडियो वायरल, काबुल में हमने गड़बड़ कर दी, नौकरी गयी
काबुल एयरपोर्ट ब्लास्ट में अब तक 170 लोगों की मौत
इस्लामिक स्टेट के खुरासान मॉड्यूल ने गुरुवार को काबुल एयरपोर्ट के बाहर फिदायीन हमले को अंजाम दिया जिसमें 13 अमेरिकी सैनिक सहित कम से कम 170 अफगान नागरिक मारे गये हैं. उसके बाद अमेरिका ने भी आईएसआईएस के ठिकानों पर ड्रोन से बमबारी की है।.इसमें हमले के आरोपी IS आतंकी के मारे जाने का दावा किया गया है. इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/mamta-banerjees-attack-against-modi-government-told-students-be-ready-to-fight-with-government/">ममता बनर्जी का मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोल, छात्रों से कहा, गोली और गाली सरकार से लड़ने को तैयार रहें
काबुल एयरपोर्ट पर आतंकी हमले का खतरा बरकरार
काबुल एयरपोर्ट पर एक और आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है. अमेरिका ने अपने नागरिकों से कहा है कि वे काबुल एयरपोर्ट से तुरंत हट जायें, क्योंकि वहां ISIS फिर से हमला कर सकता है. अमेरिकी दूतावास द्वारा जारी किये गये अलर्ट में काबुल एयरपोर्ट के अब्बे गेट, ईस्ट गेट और नॉर्थ गेट का खास तौर से जिक्र किया गया है. इसे भी पढ़ें : संयुक्त">https://lagatar.in/signs-of-a-change-in-the-attitude-of-the-united-nations-security-council-talibans-name-removed-from-the-statement-on-terrorism/">संयुक्तराष्ट्र सुरक्षा परिषद के नजरिये में बदलाव के संकेत, आतंकवाद को लेकर जारी बयान से हटाया तालिबान का नाम
Leave a Comment