Search

नहीं रहे पाकिस्तान के मशहूर अभिनेता जिया मोहिउद्दीन

Lagatar Desk: पाकिस्तानी सिनेमा जगत से दुखद खबर सामने आई है. हॉलीवुड में काम करने वाले पहले पाकिस्तानी अभिनेता जिया मोहिउद्दीन का निधन हो गया है. वह 91 वर्ष के थे और लंबी बीमारी से जूझ रहे थे. अभिनेता को पेट में दर्द और बुखार की शिकायत के बाद कराची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. परिजनों के अनुसार उन्होंने सोमवार सुबह साढ़े छह बजे अंतिम सांस ली. अभिनेता के जनाजे की नमाज कराची के डिफेंस एरिया में अदा की जाएगी. इसे भी पढ़ेंलातेहार">https://lagatar.in/latehar-chamber-of-commerce-submitted-memorandum-to-mla-baidyanath-ram/">लातेहार

चेंबर ऑफ कॉमर्स ने विधायक बैद्यनाथ राम को सौंपा ज्ञापन

पाक प्रधानमंत्री ने जताया शोक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Untitled-176.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> दिग्गज अभिनेता को पाकिस्तान के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान हिलाल-ए-इम्तियाज से सम्मानित किया गया था. उन्होंने तीन पुस्तकें `ए कैरट इज ए कैरट`, `थियेट्रिक्स` और `द गॉड ऑफ आइडल ट्री मेमोरीज एंड रिफ्लेक्शंस` भी लिखी हैं. वहीं, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दिग्गज कलाकार के निधन पर शोक व्यक्त किया है. इसे भी पढ़ेंआदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-plantation-done-in-new-colony-high-school-in-memory-of-late-engineer-yogendra-yadav/">आदित्यपुर

: दिवंगत इंजीनियर योगेंद्र यादव की स्मृति में न्यू कॉलोनी उच्च विद्यालय में हुआ पौधरोपण

देश से बाहर जाकर बनाई पहचान

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Untitled-177.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जिया मोहिउद्दीन का जन्म 1931 में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के फैसलाबाद में हुआ. मोहिउद्दीन ने एक्टिंग के अलावा ब्रॉडकास्टिंग और कविता पाठ में भी अपना नाम बनाया था. वे लगभग 67 वर्षों तक थिएटर और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े रहे हैं. उन्होंने विभिन्न समाचार पत्रों के लिए कॉलम भी लिखे थे. जिया मोहिउद्दीन पाकिस्तानी फिल्मों और टीवी शोज के अलावा ब्रिटिश सिनेमा और टेलीविजन पर भी दिखाई दिए हैं. उनके कुछ बेहतरीन कामों में `लॉरेन्स ऑफ अरेबिया` (1962), `बीहोल्ड द पेल होर्सिन` (1964) और `इमैक्युलेट कंसेप्शन` (1992) शामिल हैं. मोहिउद्दीन उन चंद पाकिस्तानी में शामिल हैं, जिन्होंने देश से बाहर जाकर काम किया. इसे भी पढ़ेंचाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-21-foresters-of-different-forest-divisions-leave-for-saranda-for-training/">चाईबासा

: विभिन्न वन प्रमंडल के 21 वनपाल प्रशिक्षण लिए सारंडा रवाना
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp