Search

शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में शामिल होने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो गोवा पहुंचे

Panaji : भारत के गोवा में आज गुरुवार से शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के विदेश मंत्रियों के बैठक का शुभारंभ हो गया. इस बैठक में एससीओ देशों के विदेश मंत्री भाग ले रहे हैं. खबरों के अनुसार SCO सम्मेलन में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर एससीओ देशों के तमाम विदेश मंत्री के साथ मिलकर दुनिया के वर्तमान हालात पर मंथन करेंगे. बता दे कि चीन और रूस के विदेश मंत्री भी SCO सम्मेलन में भाग ले रहे हैं. सबसे अहम बात यह है कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी भी सम्मेलन में शामिल होने गोवा पहुंच गये हैं.                                       नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पाकिस्तान एससीओ को बहुत महत्व देता है

बिलावल ने पाकिस्तान से भारत के लिए रवाना होने के समय ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर एससीओ के चार्टर के प्रति पाकिस्तान की मजबूत प्रतिबद्धता की पुष्टि की. उन्होंने कहा मेरी भारत यात्रा दर्शाती है कि पाकिस्तान एससीओ को कितना महत्व देता है. एससीओ की सदस्यता को कितनी गंभीरता से लेता है. बिलावल का कहना था कि वह उन देशों के साथ द्विपक्षीय रूप से जुड़ने की उम्मीद कर रहे हैं, जो अंतरराष्ट्रीय मंच का हिस्सा हैं. गोवा पहुंचने पर बिलावल ने मीडिया से बातचीत के क्रम में कहा, मैं शंघाई सहयोग संगठन में भाग लेने और पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के लिए बहुत खुश हूं. कहा कि मुझे उम्मीद है कि बैठक सफल होगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp