Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : आरसेटी की ओर से 10 दिवसीय मुर्गीपालन प्रशिक्षण का आयोजन

Pakur : सदर प्रखंड सोनाजोड़ी स्थित एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान पाकुड़ की ओर से बुधवार 24 मई को आरसेटी भवन में दस दिवसीय मुर्गीपालन प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई. कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के वरिष्ठ संकाय सह कार्यक्रम समन्वयक अमित कुमार बर्धन ने दीप प्रज्वलित कर किया. [caption id="attachment_647220" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/MURGIPALAN-PRASIKSHAN-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल अभ्यर्थी[/caption] अमित बर्धन ने कहा कि जिले के बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुर्गीपालन का प्रशिक्षम दिया जा रहा है. कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था में पशुपालन एक महत्वपूर्ण आजीविका का साधन हैं. मुर्गीपालन काफी रोजगारपरक होती हैं. मुर्गीपालन में मुर्गियों के स्वास्थ्य की जानकारी, टीकाकरण, आहार और रखरखाव की जानकारी होनी ज़रूरी है. आरसेटी की ओर से प्रशिक्षुओ को मुर्गीपालन के साथ-साथ उद्यमी विकास पर भी प्रशिक्षण दिया जाएगा. इस अवसर पर आरसेटी पाकुड़ के संकाय वापी दास, कार्यालय सहायक शिबू कुनाई और मोतीलाल साहा व अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/pakur-meeting-of-mind-fortnight-from-may-29-to-june-14-dalsa/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : 29 मई से 14 जून तक मन का मिलन पखवाड़ा : डालसा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही