Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : अवैध क्रशर की जांच के लिए गठित 10 टीमों ने की 30 क्रशरों की जांच

Pakur : जिले में अवैध खनन करने वाले क्रशर संचालकों की अब खैर नहीं है. उपायुक्त वरुण रंजन के निर्देश पर 28 जुलाई को जिला में संचालित क्रशरों की जांच हेतु 10 टीमें गठित की गई. टीम ने 28 जुलाई से ही मोर्चा संभालते हुए कुल 30 अलग-अलग क्रशरों पर दस्तक दिया. क्रशरों की जांच में दस्तावेज, उत्पादन और भंडारण का भौतिक सत्यापन किया गया. साथ ही कुछ क्रशर मालिक को सीसीटीवी लगाने, पानी का छिड़काव करने, पेड़ पौधे लगाने का निर्देश दिया गया. जांच के दौरान टीम ने एक क्रशर को अवैध संचालन के कारण सील कर दिया गया. पूर्व में जांच के दौरान सील किए गए चार क्रशर की भी जांच की गई. जांच के क्रम में क्रशर सील ही पाया गया. विशेष जांच के लिए 10 क्रशरों को चिन्हित किया गया. संचालन सहमति की तिथि समाप्त हो जाने के कारण 38 क्रशर सील महेशपुर अंचल में 38 क्रशर की संचालन सहमति की वैधता तिथि समाप्त हो जाने के कारण सभी को सील कर दिया गया है. पांच दिनों तक ये विशेष भियान चलेगा. जहां जांच टीमें जिले के विभिन्न प्रखंडों में चलाए जा रहे क्रशर की जांच करेगी. किसी भी तरह की अनियमितता पाए जाने पर सख़्त कार्रवाई की बात कही गई है. यह">https://lagatar.in/pakur-organized-kcc-mega-loan-cum-kisan-credit-card-distribution-camp/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ :  केसीसी मेगा ऋण सह किसान क्रेडिट कार्ड वितरण कैम्प का आयोजन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही