Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : विषाक्त भोजन खाने से सिदो-कान्हू अंग्रेजी विद्यालय के 100 बच्चे बीमार

Advertisement
Advertisement

हास्टल में रात का खाना खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, बच्चे सीएचसी व रामपुरहाट अस्पताल में भर्ती

शिक्षक स्टीफन मुर्मू बोले- खाने में छिपकली गिर गई थी

Pakur : पाकुड़ जिले के पाकुड़िया नलहटी रोड स्थित सिदो-कान्हू अंग्रेजी विद्यालय के हॉस्टल में 27द सितंबर की रात विषाक्त भोजन खाने से 100 बच्चे बीमार हो गए. भोजन में छिपकली गिरने की बात सामने आई है. भोजन करने के बाद सभी बच्चे सोने चले गए. देर रात उन्हें उल्टियां व बुखार की शिकायत के बाद वार्डन व स्कूल के शिक्षक घबरा गए. उन्हें एंबुलेंस से तुरंत पाकुड़िया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. बच्चों की संख्या अधिक होने के कारण 60 बच्चों को पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जबकि 40 बच्चों का इलाज पाकुड़िया सीएचसी में चल रहा है. शिक्षक स्टीफन मुर्मू ने बताया कि भोजन खाने के बाद अचानक बच्चों की तबीयत बिगड़ गई. उन्हें उल्टियां होने लगीं. बाद में पता चला कि खाने में छिपकली गिर गई थी, जिससे भोजन विषाक्त हो गया. आनन-फानन में सभी बच्चों को पाकुड़िया सीएचसी व रामपुरहाट सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनकी स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है. मुर्मू ने बताया कि 40 बच्चों को इलाज के बाद हॉस्टल पहुंचा दिया गया है.

बच्चों की स्थिति में सुधार, सभी खतरे से बाहर : सीएस

इस बीच पाकुड़ के सिविल सर्जन डॉ. मंटू कुमार टेकरीवाल ने बताया कि बच्चों की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है. सभी खतरे से बाहर हैं. 40 बच्चों को इलाज के बाद हॉस्टल भेज दिया गया है, जबकि 60 अभी इलाजरत हैं. रामपुरहाट असपताल में भर्ती बच्चों को अभी छोड़ा नहीं गया है. उन्हें डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है. पूरी तरह ठीक होने के बाद ही हास्टल भेजा जाएगा. विषाक्त भोजन समेत पूरे मामले की जांच की जांच की जा रही है. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-procession-e-mohammadi-took-out-with-pride-on-eid-miladunnabi-in-the-city/">बोकारो

: शहर में ईद मिलादुन्नबी पर शान से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही