Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : पीएम मोदी के मन की बात का 100 वां एपिसोड का प्रसारण 30 अप्रैल को

Pakur : पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात का 100 वां एपिसोड का प्रसारण 30 अप्रैल को किया जाएगा. इसे लेकर भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में ज़िलाध्यक्ष अमृत पांडे ने कहा कि मन की बात ग़ैर राजनीतिक प्रसारण है. इसके जरिए पीएम देश के दूरदराज़ इलाके में किए जा रहे सराहनीय और अनुकरणीय कार्यों की चर्चा करते हैं. पीएम रेडियो पर सामाजिक, सांस्कृतिक, महिला सशक्तिकरण, जल संरक्षण, भूमि संरक्षण, बच्चों के भविष्य, पौधरोपण समेत अन्य विषयों पर चर्चा करते हैं. मन की बात का 100 वां एपिसोड को भाजपा उत्सव के रूप में मना रही है. पाकुड़, लिट्टीपाड़ा और महेशपुर विधानसभा क्षेत्रों के कम से कम एक सौ बूथों पर पार्टी कार्यकर्ता और आम लोग प्रसारण सुनेंगे. 29 अप्रैल की संध्या ज़िले के हर प्रखंड मुख्यालय में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को मन की बात सुनने के लिए प्रेरित किया जाएगा. प्रेस कांफ्रेस में ज़िला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह, जिला संयोजक दिलीप सिंह समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=622049&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़: बंगाली एसोसिएशन झारखंड का केंद्रीय अधिवेशन कल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही