Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : 30 अप्रैल को पीएम मोदी के मन की बात का 100 वां एपिसोड का प्रसारण

Pakur : पीएम नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का का 100 वां एपिसोड का प्रसारण 30 अप्रैल को किया जाएगा. इसे लेकर 27 अप्रैल को रेलवे मैदान में पाकुड़ जिला ऑटो-ई-रिक्शा ऑनर-चालक एसोसिएशन की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष हिसाबी राय ने की. बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि 3 अक्टूबर 2014 को दशहरे के दिन मन की बात का पहला प्रसारण हुआ था. 30 अप्रैल को 100 वां एपिसोड का प्रसारण किया जाएगा. इस एपिसोड को एसोसिएशन के सदस्य भी सुनेंगे. प्रसारण के सुनने की व्यवस्था रेलवे मैदान में की जाएगी. बैठक को एसोसिएशन के सचिव अनिकेत गोस्वामी ने भी संबोधित किया. मौके पर मोनी कुमार सिंह, चंदन प्रसाद, मो. शब्बीर हुसैन, पुरुषोत्तम नाथ दुबे, रंजीत राम, राजा शर्मा, मो. मुश्ताक खान, अफजल मियां, कयूम अंसारी, उज्जवल घोष, विक्की श्रीवास्तव समेत एसोसिएशन के दर्जनों सदस्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=620191&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़: भाजपा जिला कार्यालय में कॉल सेंटर का उद्घाटन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही