Search

 
 
 

पाकुड़ : एंडेवर अकादमी के प्रथम बैच में 102 अभ्यर्थियों का चयन

 
Pakur : एंडेवर अकादमी के नामांकन परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है. प्रथम बैच में 102 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है. इनका नामांकन 26 जून से 30 जून तक लिया जाएगा. मालूम हो कि एंडेवर अकादमी में नामांकन को लेकर 18 जून को परीक्षा आयोजित की गई थी. उपायुक्त ने जिले के प्रतिभावान छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराने की पहल की है. इसके लिए सीएसआर के तहत बीजीआर माइंस के माध्यम से एंडेवर अकादमी का चयन किया गया है. यह एकेडमी छात्रों को निशुल्क कोचिंग देने के साथ ही पठन सामग्री भी मुफ्त उपलब्ध कराएगी. यहां छात्रों का नियमित मूल्यांकन के साथ ही ग्रुप डिस्कशन जैसी संपूर्ण गतिविधियों की तैयारी कराई जाएगी.

आर्थिक कारणों से शिक्षा से वंचित नहीं रहेंगे छात्र : उपायुक्त

इस संबंध में उपायुक्त वरुण रंजन ने कहा कि जिला प्रशासन स्थानीय युवाओं के समग्र विकास और उनके कैरियर को पंख देने को कृत संकल्पित है. प्रतिभावान छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की सुविधा प्रदान की जा रही है. प्रयास है कि अब कोई भी छात्र अपनी आर्थिक समस्या की वजह से शिक्षा से वंचित न रहे. इसके माध्यम से छात्रों के सपनों को साकार करने का प्रयास किया जा रहा है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=678737&action=edit">यह

भी पढ़ें:  पाकुड़ में ओलंपिक डे रन, 120 खिलाड़ियों ने दौड़ लगायी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही