Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : प्रथम मासिक लोक अदालत में 12 वादों का हुआ निष्पादन

Pakur : जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ की ओर से प्रधान जिला न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष बालकृष्ण तिवारी की अध्यक्षता में साल 2023 के प्रथम मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया. लोक अदालत में कुल 6 बेंचो का गठन किया गया. सभी बेंचो से कुल 12 वादों का निष्पादन किया गया. इस मौके पर प्रधान जिला न्यायाधीश पाकुड़ के प्रकोष्ठ मे रेफरल जजों व मीडिएटर के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उक्त कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने मीडिएशन की परिभाषा, गुण, ज्यूडिशियल प्रोसेस में अंतर आदि के बारे में जानकारी दी. कार्यक्रम में प्रधान न्यायधीश कुटुब न्यायालय राधा कृष्ण, अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम राकेश कुमार, अपर सत्र न्यायधीश द्वितीय चौधरी एहसान मोईज, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रफुल्ल कुमार, अपर मुख्य न्यायाधीश दंडाधिकारी अजय कुमार गुड़िया, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कमल प्रकाश और मीडिएटर समीर कुमार मिश्रा, अंबुज वर्मा, राजीव कुमार झा, सुमित्रा सिंह, मोहम्मद सबीरूद्दीन ,बबलू सरकार, आनंद ओझा हरिदास मुर्मू मौजूद रहे. यह">https://lagatar.in/pakur-district-president-amrit-pandey-hoisted-the-tricolor-in-the-bjp-district-office/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : भाजपा जिला कार्यालय में ज़िलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने फहराया तिरंगा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही