Pakur: पाकुड़ के जिला स्तरीय स्टेडियम बैंक कॉलोनी में जिला एथलेटिक्स संघ की बैठक हुई. जिसमे 12 वीं झारखंड राज्यस्तरीय सीनियर ओपन एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2 जून से 4 जून तक कराने पर सहमती बनी. बैठक की अध्यक्षता जिला एथलेटिक्स संघ की अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा ने की. जिसमे 12वीं राज्य स्तरीय सीनियर ओपन एथलेटिक्स प्रतियोगिता कराने के लिए रूपरेखा तय की गई. प्रतियोगिता का आयोजन जिला स्तरीय स्टेडियम बैंक कॉलोनी में आयोजित की जायेगी. जिसमे राज्य के सभी जिलों से लगभग 18 साल से ऊपर के महिला व पुरुष समेत 600 खिलाड़ी भाग लेंगे. साथ ही 50 राज्य स्तरीय तकनीकी पदाधिकारी भी आयोजन को सफलता पूर्वक कराने के लिये हिस्सा लेंगे. बैठक में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से पहले 21 और 22 मई को जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया गया. जिसमे पाकुड़ जिला के विभिन्न प्रखंडों के खिलाड़ी व विद्यालय, महाविद्यालय के खिलाड़ी भाग लेंगे.
चाणक्य आईएएस एकेडमी में नए बैच की 10 मई से होगी शुरूआत [wpse_comments_template]
ये रहे मौजूद
बैठक में पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अर्धेन्दू शेखर गांगुली, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रणवीर सिंह , उपाध्यक्ष जयदेव कुमार मंडल, सुजीत विद्यार्थी, सुभान सोरेन, अशोक कुमार सिन्हा, पंकज अग्रवाल, नारायण चंद्र रॉय, राजेश कोल, मृणाल चौरसिया, सफा बास्की ,लखन कुमार सिंह, अईआ शेख, फुलकुमारी मड़ैया, चांद मुनि चौड़े, तारा मुर्मू, प्रवीण कुमार, सहति कई खेल प्रेमी मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-chanakya-ias-academy-new-batch-will-start-from-may-10/">हजारीबाग:चाणक्य आईएएस एकेडमी में नए बैच की 10 मई से होगी शुरूआत [wpse_comments_template]
Leave a Comment