Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : सखी दीदियों के लिए 13 दिवसीय जूट उत्पाद व उद्यमिता प्रशिक्षण का आयोजन

Pakur : सदर प्रखंड परिसर स्थित भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ने जिला प्रशासन व जेएसएलपीएस के हुनर योजना के तहत पाकुड़ प्रखण्ड के दीदियों का 13 दिवसीय जूट उत्पाद व उद्यमिता प्रशिक्षण का आयोजन किया. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन निदेशक आरसेटी कृष्णा दास, प्रखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस फैज आलम और वरिष्ठ संकाय सह कार्यक्रम समन्वयक आरसेटी पाकुड़ अमित कुमार बर्धन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. [caption id="attachment_551166" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/PRASIKSHAN-1-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> प्रशिक्षण में शामिल सखी मंडल की दीदी[/caption] बीपीएम फैज आलम ने कहा कि पाकुड़ में जूट का उत्पादन बहुत बड़े पैमाने पर होता है. जूट उत्पाद का व्यवसाय कर महिलाएं स्वावलंबी बन सकती हैं. पाकुड़ जिला के युवाओं और सखी मंडल की महिलाएं स्वरोजगार कर अच्छी आय प्राप्त कर रही हैं. बीपीएम फैज आलम ने कहा प्रशिक्षिण कार्यक्रम में दीदियों को जूट उत्पाद के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के मनी पर्स, लेडीज पर्स, लेडीज हैंड बैग, साइड बैग, शॉपिंग बैग, ऑफिस बैग, ऑफिस फाइल, डाइनिंग टेबल मैट, वॉल मैट, गुलदस्ता, पर्दा, चप्पल, डोर मैट, खिलौने आदि के निर्माण के साथ-साथ विपणन, उद्यमी योग्यता, समय प्रबंधन, वित्तीय समावेशन, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, बैंकिंग, बीमा आदि से संबंधित जानकारी दी जाएगी. यह">https://lagatar.in/pakur-instructions-to-complete-the-schemes-of-swachh-bharat-mission-rural-phase-2-by-march/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 की योजनाओं को मार्च तक पूरा करने का निर्देश [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही