Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : रोजगार मेले में 146 युवतियों का 4 कंपनियों में हुआ प्लेसमेंट

Advertisement
Advertisement

युवाओं को नौकरी का अवसर दिलाने का सार्थक प्रयास : श्रम अधीक्षक

Pakur : पाकुड़ शहर के टेबड़ेवाल भवन में  25 सितंबर सोमवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया. मेले में पहुंची कंपनियों ने युवक-युवतियों को नौकरी के लिए चयन किया. सुबह 10 बजे से दिन के 3 बजे तक चले रोजगार मेले में 4 कंपनियों में 146 युवतियों का प्लेसमेंट हुआ. इसमें सेलेब्रेटरी फैशन कंपनी में 44, बेस्ट कॉरपोरेशन कंपनी मे 35, कॉपिआर में 25 और जुबली टेक्स कंपनी ने 42 युवतियों को लॉक किया. इससे पहले पाकुड़ जिले के श्रम अधीक्षक रमेश कुमार सिंह ने रोजगार मेले का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि यह युवाओं को नौकरी का अवसर देने के लिए एक सार्थक प्रयास है. प्लेसमेंट ड्राइव का संचालित एसजेकेवीवाई के सेंटर मैनेजर वसीम अख्तर ने किया, जबकि सौरभ कुमार को-ऑर्डिनेट किया. मेले को सफल बनाने में एनआईएसटीएचए संस्था का भी अहम योगदान रहा. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-district-archery-association-gave-state-of-the-art-recurve-bow-to-archer-yavna/">बोकारो

जिला तीरंदाजी संघ ने तीरंदाज यावना को दिया अत्याधुनिक रिकर्व धनुष [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही