Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : बंद पड़े खादान में नहाने के दौरान 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

Advertisement
Advertisement
Pakur : हिरणपुर थानाक्षेत्र के सुराईडीह मौजा में बंद पड़े पत्थर खादान में 6 अगस्त को नहाने गए 16 साल के एक युवक की डूबने से मौत हो गई. मृतक अपने माता-पिता का इकलौता संतान था. घटना के बाद से घर में मातम पसर गया. हिरणपुर प्रखंड के सुंदरपुर निवासी रेजवानुर रहमान का एक मात्र 16 वर्षीय पुत्र मो हम्माद अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए सुराईडीह में बंद पड़े खादान में गया था. नहाने के दौरान उसे गहराई का अंदाज़ा नहीं हुआ और वो गहरे पानी मे लापता हो गया. जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में खादान में पहुंचे. ग्रामीणों की मदद से बच्चे को खोजने का प्रयास शुरू किया गया. लगभग ढ़ाई घंटे की खोजबीन के बाद ग्रामीणों ने कांटे के मदद बच्चे को बाहर निकाला. जिसे सोनाजोरी स्थित सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह">https://lagatar.in/pakur-pollution-department-raids-on-crushers-operated-in-kasila-and-kalidaspur-a-crusher-sealed/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : कासिला और कालीदासपुर में संचालित क्रशर पर प्रदूषण विभाग का छापा, एक क्रशर सील [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही