Search

 
 
 

पाकुड़ : मेगा जॉब फेयर में 161 युवतियों को मिली नौकरी

 
मोहनपुर आईटीआई के मेगा कौशल केन्द्र में फेयर का हुआ था आयोजन
Pakur : 25 जुलाई को मोहनपुर आईटीआई के मेगा कौशल केंद्र में निष्ठा संसाधन के द्वारा मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरूआत श्रम अधीक्षक रमेश कुमार सिंह एवं मोहनपुर आईटीआई के मैनेजर नवल ठाकुर ने की. फेयर में कई कंपनियों के द्वारा सुबह 11 बजे से शाम के तीन बजे तक भर्ती कार्यक्रम चलाया गया. जिनमें सैलेब्रेटरी फैंशन कंपनी में 66 युवतियों, बेस्ट कारपोरेशन कंपनी में 48 युवतियों, कपिआर में 35 युवतियों तथा जुबलीटैक्स में 12 युवतियों का चयन किया गया. चयन किये गये 161 युवतियों में से 78 युवतियों को 30 जुलाई को जॉइनिंग के लिए तिरुपुर भेजा जाएगा. बाकी सफल युवतियों को सेकेंड फेज में भेजा जाएगा. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/pakur-primary-teachers-association-will-go-on-hunger-strike-from-3rd-to-5th-august/">

पाकुड़ : प्राथमिक शिक्षक संघ 3 से 5 अगस्त तक करेगा भूख हड़ताल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही