Search

 
 
 

पाकुड़ : सीएस कार्यालय में 21 योग शिक्षकों ने दिया इंटरव्यू

 
Pakur : पाकुड़ जिले में स्वास्थ्य विभाग योग शिक्षकों की नियुक्ति करने जा रही है. इसी कड़ी में 26 जुलाई को सिविल सर्जन कार्यालय में आवेदक योग शिक्षकों के साक्षात्कार का आयोजन किया गया. सिविल सर्जन सहित तीन डॉक्टरों की उपस्थिति में योग शिक्षकों का इंटरव्यू लिया गया. साक्षात्कार के लिए 32 में 21 योग शिक्षक ही सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे थे. बारी-बारी से सभी अभ्यर्थियों के इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी की गई. सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने बताया कि एक पैनल बनाकर जल्द ही साक्षात्कार का रिजल्ट प्रकाशित किया जाएगा. गौरतलब है कि लंबे समय से किसी ना किसी कारण योग शिक्षकों का इटरव्यू टलता रहा है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=370012&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ :  राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता कार्यक्रम [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही