Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : मासिक लोक अदालत में 24 मामले निष्पादित

Advertisement
Advertisement
वादों का सुलह-समझौता कराने को बनाए गए थे नौ बेंच
Pakur : व्यवहार न्यायालय पाकुड़ के न्याय सदन में झालसा रांची के निर्देश पर 24 जून शनिवार को मासिक लोक अदालत का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वावधान व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बाल कृष्ण तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ. इस लोक अदालत में गठित कुल नौ बेंचों ने सुलह-समझौता के आधार पर चौबीस वादों का निष्पादन किया.  डालसा के सचिव शिल्पा मुर्मू के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय राधा कृष्ण, अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम राकेश कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रफुल्ल कुमार, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी  अजय कुमार गुड़िया, ज़िला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव शिल्पा मुर्मू, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी निर्मल भारती, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कमल प्रकाश की उपस्थित थे.

   रेफरल न्यायाधीशों ने मध्यस्थों के साथ की बैठक

दूसरी ओर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देश पर रेफरल जज और मध्यस्थों के बीच प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के प्रकोष्ठ में बैठक हुई, जिसमें मध्यस्थों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण में मध्यस्थों को अधिक से अधिक समझौते करने का दिशा निर्देश दिया गया. मौके पर प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय राधा कृष्ण सहित कई न्यायविद् व सभी मध्यस्थ उपस्थित रहे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=677854&action=edit">यह

भी पढ़ें: पाकुड़ : आरबीआई ने वित्तीय साक्षरता पर करायी क्विज प्रतियोगिता [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही