Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : 25 वें गणपति महोत्सव में पूजीं गईं 25 प्रतिमाएं

Advertisement
Advertisement

रेलवे मैदान में धूमधाम से हो रही गणेश पूजा

Pakur : सार्वजनिक गणेश पूजा समिति रेलवे मैदान पाकुड़ की ओर से 19 सितंबर को 25 वें गणपति महोत्सव का आयोजन  किया गया. इस मौके पर रेलवे मैदान में गजानन की विभिन्न स्वरुपों की  25 प्रतिमाओं को स्थापित कर पूजन किया गया. यहां आकर्षक व भव्य पंडाल बनाकर विद्युत सज्जा की गई है. इस आयोजन में स्टेशन परिसर व सड़कों पर भगवा झंडे रहे हैं. पुरोहित सजल चटर्जी व पार्थो राय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा कराई. पूजा में सैकड़ों की संख्या में मातृ शक्तियों व श्रद्धालुओं ने पुष्पांजलि अर्पित की. यहां संध्या में भजन संध्या का आयोजन किया गया. इस भजन संध्या में बिहार के जमालपुर के व्यास विजय चौधरी, साहेबगंज के मुकेश मिश्रा, मोनी कुमार सिंह, चंदन प्रसाद, शिवा मंडल  व स्थानीय हनुमान मंदिर मंडली के कलाकारों ने अपने भजन-कीर्तन से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया. कार्यक्रम में हिसाबी राय, अनिकेत गोस्वामी, लाल्टू भौमिक,  तन्मय पोद्दार, अजीत मंडल, सानू रजक, राहुल तिवारी, मनीष सिंह, बिट्टू राय, पुरूषोत्तम दुबे, विशाल साहा, रंजीत राम, संजय राय, बूबाई रजक, ओम प्रकाश नाथ निर्भय सिंह, अंशराज,  अंकित शर्मा, नितिन मंडल आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई. यह">https://lagatar.in/giridih-four-girls-died-due-to-drowning-in-the-pond-created-chaos/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : चार बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत, मचा कोहराम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही