Search

पाकुड़ : मटियाचुआं मौजा में 25,000 घनफुट बोल्डर जब्त

पाकुड़िया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच का आदेश
Pakur : अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित के नेतृत्व में 25 अगस्त को पाकुड़िया अंचल स्थित खनन पट्टों की जांच की गई. इस क्रम में मटियाचुआं मौज़ा में अनाधिकृत रूप से लगभग 25,000 घनफुट तोड़े हुए बोल्डर का भंडारण पाया गया. आसपास के लोगों से पुछताछ की गई तो पता चला कि  बोल्डर को तोड़कर स्थानीय मजदूरों मेंटल तैयार करते हैं. वहां किसी के पास भंडारण का अनुज्ञप्ति स्वीकृत नहीं है. ऐसे में अवैध पत्थर को जब्त कर चोकीदार व ग्राम प्रधान की देखरेख के हवाले कर दिया गया. अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि उक्त अवैध भंडारण के खिलाफ जिला खनन पदाधिकारी की ओर से पाकुड़िया थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है. पाकुड़िया थाना प्रभारी मामले की जांच कर कार्रवाई करेंगे. जिला खनन टास्क फोर्स टीम में जिला खनन पदाधिकारी प्रदीप कुमार, खान निरीक्षक पिंटू सिंह अंचलाधिकारी पाकुड़िया एवं थाना प्रभारी पाकुड़िया शामिल थे. यह">https://lagatar.in/pakur-a-businessman-arrested-with-250-grams-of-ganja/">यह

भी पढ़ें: पाकुड़ : 250 ग्राम गांजा के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//