Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : लोकसभा चुनाव में जिले के 27411 युवा पहली बार करेंगे मतदान समेत 3 खबरें एक साथ पढ़ें

Advertisement
Advertisement

जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 826980 : डीसी

Pakur : पाकुड़ के डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार बर्णवाल ने कहा कि जिले में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 22 जनवरी को कर दिया गया. इसी मतदाता सूची के आधार पर आगामी लोकसभा चुनाव होगा. लोकसभा चुनाव में जिले के 1014 मतदान केंद्रों पर 8 लाख 26 हजार 980 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें 4 लाख 9 हजार 975 पुरुष व 4 लाख 17 हजार 5 महिला मतदाता शामिल हैं. लोकसभा चुनाव में 18 से 19 आयु वर्ग के नए पंजीकृत कुल 27 हजार 411 युवा मतदाता पहली बार मतदान करेंगे. डीसी ने बताया कि जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में छूट गया है, वे अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर जाकर बीएलओ से मिलकर नाम जोड़वा सकते हैं.

प्रखंडों में मनाया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस

Pakur : महिला बाल विकास व सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से जिले में 19 से 24 जनवरी तक राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जा रहा है. इसी के तहत मंगलवार को जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से जिले के विभिन्न प्रखंडों के आंगनबाड़ी केंद्रो में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य लिंगानुपात व संस्थागत प्रसव के प्रतिशत मे सुधार, बालिकाओं का स्कूल छोड़ने की दर को रोकना, माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के बारे मे जागरूकता बढाना है. हिरणपुर व अमड़ापाड़ा के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में बच्चियों को दंगल फिल्म दिखाकर महिला सशक्तीकरण, कौशल विकास व पेडमैन के माध्यम से माहवारी स्वच्छता प्रबंधन को बढावा देने के लिए प्रोत्साहित किया गया. पाकुड़ परियोजना के अंतर्गत हीरानंदनपुर पंचायत में मुखिया नेपु सरदार व पंचायत समिति सदस्य मानसिंह किस्कू की उपस्थिति में लखी सरकार की पुत्री राधिका सरकार व सुमोना दास की पुत्री परी दास का जन्मोत्सव केक काटकर मनाया गया.

झामुमो कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को किया नमन

[caption id="attachment_837285" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/सुभाष-पाकुड़.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> नेताजी सुभाष को श्रद्धांजलि देते झामुमो कार्यकर्ता[/caption] Pakur : पाकुड़ जिला झामुमो अध्यक्ष श्याम यादव के आवसीय कार्यालय में मंगलवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई. श्याम यादव ने नेताजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इसके बाद बारी-बारी से पार्टी के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने महान स्वतंत्रता सेनानी को नमन किया. मौके पर जिला संगठन सचिव महमूद आलम, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, सुशीला देवी, मनोज चौबे, मिथिलेश घोष, प्रदीप कुमार, दयानंद भगत, नूर आलम, आदित्य तिवारी, युसूफ खान, अन्ना हेम्ब्रम, रियाज अंसारी आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-congressmen-pay-tribute-to-netaji-in-jirwabari-2-news-together//////">साहिबगंज

: कांग्रेसियों ने जिरवाबाड़ी में नेताजी को दी श्रद्धांजलि समेत 2 खबरें एक साथ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही