Search

 
 
 

पाकुड़ : 40 गांवों के किसानों के बीच 30 क्विंटल जूट के बीज का हुआ वितरण

 
Pakur : शनिवार को पुराना समाहरणालय परिसर में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने चास हाट फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड कार्यालय का उद्घाटन किया. इस मौके पर विगत 20 फरवरी को राष्ट्रीय जूट महोत्सव के अवसर पर चास हाट फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड व जूट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के तहत किए गए समझौता के अनुसार 30 क्विंटल बीज का वितरण 40 गांव के किसानों के बीच किया गया. इस दौरान जेएसएलपीएस ने जूट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के आई केयर परियोजना के तहत 40 गांव के एक-एक मास्टर ट्रेनर को दो दिवसीय प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र दिया. साथ ही 674 सखी मंडलों को 3 करोड़ 37 लाख का समुदायिक निधि का चेक वितरण किया. [caption id="attachment_576949" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/ALAM-CERTIFICATE-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> मास्टर ट्रेनरों को प्रमाण पत्र देते मंत्री व डीसी[/caption]

40 गांवों के 5 हज़ार किसानों का हुआ ऑनलाइन पंज़ीकरण

कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि पाकुड़ सदर प्रखंड में जूट रोजगार से ज्यादा से ज़्यादा ग्रामीण व सखी मंडल को जुड़कर आत्मनिर्भर बनना है. इसे लेकर सदर प्रखंड के 40 गांव से 5000 किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण किया गया है. सभी किसानों को बेहतर पैदावार के लिए उन्नत नस्ल का बीज दिया जाएगा.

     ट्रेनिंग के लिए कोलकात्ता जाएंगे 40 किसान

उन्होंने कहा कि आज का समय वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने का है. जेएसएलपीएस ने दो दिवसीय मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण आयोजित किया. ताकि मास्टर ट्रेनर किसानों को प्रशिक्षित कर सके. ट्रेनिंग ले रहे 40 किसानों को दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के लिए कोलकाता में क्राइजेफ रिसर्च सेंटर भेजा जाएगा. जहां अत्याधुनिक तकनीक व वैज्ञानिक पद्धति से किए जा रहे जूट की उन्नत खेती के तमाम पहलुओं की ट्रेनिंग लेंगे. मौके पर मौजूद डीसी वरुण रंजन ने कहा कि जिला प्रशासन किसानों को हर संभव मदद देने को तत्पर है. आने वाले दिनों में जूट से जुड़े किसानों को कई प्रकार के तकनीकी ज्ञान भी उपलब्ध कराए जाएंगे. मौके पर डीडीसी शाहिद अख्तर, डीपीएम प्रवीण मिश्रा, प्रशिक्षक इसरार अहमद सहित अन्य जेएसएलपीएस के कर्मी और कैडर उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/pakur-dc-inspected-pds-shops-in-various-blocks/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : डीसी ने विभिन्न प्रखंडों में पीडीएस दुकानों का किया निरीक्षण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही