Search

पाकुड़ : अवैध बालू उत्खनन के खिलाफ छापेमारी अभियान में 38 वाहन जब्त

Pakur : जिले में 29 अप्रैल को अवैध बालू उत्खनन के खिलाफ 28 अप्रैल की देर रात टास्क फोर्स की टीम ने छापेमारी अभियान चलाकर 38 वाहनों को जब्त किया. जब्त वाहनों में 25 पर बालू तथा 11 पर पत्थर लदा था. वहीं दो वाहनों पर कोयला लदा था. छापेमारी के लिए कुल सात टीमें बनाई गई थी. जब्त वाहनों में महेशपुर थाना क्षेत्र में 20 बालू लदे ट्रैक्टरों को अवैध परिवहन करते पकड़ा गया. पाकुड़िया थाना क्षेत्र में अवैध कोयला लदे 2 ट्रैक्टरों और बालू लदे 1 ट्रैक्टर को पकड़ा गया.  हिरणपुर थाना क्षेत्र में अवैघ बालू लदे 4 ट्रैक्टरों एवं पत्थर लदे 1 हाईवा को जब्त किया गया. पाकुड़ मुफस्सिल थाना अंतर्गत पत्थर लदे 8 ट्रैक्टरों व 1 हाईवा को जब्त किया गया. मालपहाड़ी थाना क्षेत्र में पत्थर लदे 1 ट्रैक्टर को अवैध परिवहन करते पकड़ा गया. कारोबारियो के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.  टास्क फोर्स में अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, जिला आपूर्ति पदाधिकारी संजय कुमार दास, विशेष कार्य पदाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी, जिला खनन पदाधिकारी प्रदीप कुमार, माइनिंग इंस्पेक्टर पिंटु कुमार समेत अन्य अधिकारी शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=620858&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : 15 को सीएम आवास का घेराव करेंगे प्रदेश के होमगार्ड जवान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp