Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : जिले के 39 बीपीएल बच्चों का निजी स्कूलों में होगा निशुल्क नामांकन:डीसी

Pakur: निशुल्क व बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत गैर सहायता प्राप्त निजी विद्यालयों में जिले के 39 कमजोर व अभिवंचित बच्चों का नामांकन किया जाएगा. नामांकन के लिए शिक्षा विभाग के कार्यालय से आवेदन मांगे गए थे. जिसमें 61 आवेदन प्राप्त हुए,स्कूटनी के दौरान 39 आवेदकों के वांछित अहर्ता को पूर्ण पाया. उक्त बच्चों का नामांकन एलिट पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल, डीपीएस, संत जोसेफ स्कूल व संत डॉन बॉस्को स्कूल में होगा. डीसी वरुण रंजन ने कहा कि अब किसी भी बच्चे को शिक्षा से वंचित नहीं रहना पड़ेगा. सभी को निशुल्क शिक्षा मिलेगा. अधिनियम के तहत गैर सहायता प्राप्त निजी विद्यालयों में प्रवेश कक्षा के 25 प्रतिशत सीट पर कमजोर व अभिवंचित वर्ग के बच्चों का नामांकन लिया जाना है. गरीब विद्यार्थियों की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए मौजूदा सत्र से मान्यता प्राप्त प्राइवेट विद्यालयों में पढ़ने का समान अवसर प्रदान किया जा रहा है. इन बच्चों को होगा  निजी स्कूलों में होगा नामंकन डीएवी पब्लिक स्कूल पाकुड़ में कक्षा 1 में अनुष्का सोरेन, अंशिका कुमारी, स्वंती हांसदा, ऋषभ चौरसिया, अंशिका कुमारी, दीप प्रकाश, आनवी कुमारी, प्रिया कुमारी, मो हसन शेख, निकिता हांसदा, शिवम मिश्रा, कुमारी कशीश, निशु मुर्मू, हंसी हेंब्रम, जयश्री कुमारी, डीपीएस पाकुड़ में नर्सरी में खुशबू कुमारी चौधरी, शिवधन हांसदा, मो सादिक अंसारी, अंसिका हांसदा, मो हयात आलम, कक्षा एक में जेम्स अरविंद टुडू, पहल कुमारी, रेमिका हेंब्रम, रोहन टुडू, साद सरहन, संत जोसफ पाकुड़ में एलकेजी में सोनू समीर सोरेन, प्रेमशीस चौरे, अविनाश मरांडी,  दृष्टी कुमारी, सानवी ऋषिता मरांडी, आर्यन मरांडी, कक्षा 1 में मार्टिन हेंब्रम, विश्वजीत सोरेन, प्रिंस कुमार मंडल, फहीम हसन, मशरूफ कबीर, मो अयान अंसारी, एलिजाबेथ मुर्मू, जीनत परवीन शामिल हैं यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=655492&action=edit">यह

भी पढ़ें:पाकुड़ : अवैध परिवहन, खनन व भंडारण पर चला प्रशासन का डंडा, डीसी ने किया 7 ट्रैक्टर जब्त [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही